1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथी ने छोटे बच्चे का जूता वापस लौटाया, Video देख लोगों ने लुटाया गजराज पर अपना प्यार

हाथी ने छोटे बच्चे का जूता वापस लौटाया, Video देख लोगों ने लुटाया गजराज पर अपना प्यार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 24, 2023 11:13 am IST,  Updated : Apr 24, 2023 11:13 am IST

चिड़ियाघर में एक बूढ़े हाथी ने बच्चे का जूता गिरने के बाद उसे उठाकर वापस कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हाथी ने बच्चे का जूता वापस लौटाया।- India TV Hindi
हाथी ने बच्चे का जूता वापस लौटाया। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर रोज वाइल्ड लाइफ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो पर लोग अपना खूब प्यार लुटाते हैं। कुछ वीडियो में जानवरों को मस्ती और शैतानी करते हुए देखा जाता है तो कई में ये जानवर दूसरों की सहायता करते हुए दिखते हैं। कई वीडियो ऐसे भी वायरल हुए हैं जिनमें जानवर बहुत ही समझदारी भरा काम करते हुए दिख जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी चिड़ियाघर में घूमने आए बच्चे का गिरा हुआ जूता को उसे वापस लौटाते हुए नजर आता है। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

वीडियो को देख लोगों को याद आए अपने ज़ू वाले दिन

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का अपना बचपन याद आ गया। जब वह अपने माता-पिता के साथ चिड़ियाघर घूमने जाया करते थे। जू में घूमने जाने के बाद हम इतना उत्साहित हो जाते हैं कि वहां कैद जानवरों से मिलने की कोशिश करते हैं, उनके पास जाने का मन करता है। ठीक वैसे ही इस वीडियो में भी बच्चा अपने माता-पिता के साथ ज़ू घूमने आया था लेकिन उसका जूता हाथी वाले चैंबर में गिर जाता है। जिसके बाद हाथी ने  बच्चे को उसका जूता वापस किया।

हाथी ने वापस किया बच्चे का जूता

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी ज़ू में बंद है। हाथी को देखने के लिए लोग आते है। इसी दौरान एक छोटे से बच्चे का जूता हाथी के बाड़ के अंदर गिर जाता है। बच्चे के साथ आए उसके मात-पिता हाथी को करीब से देखना चाहते थे लेकिन बच्चे का जूता गलती से हाथी के बाड़ के अंदर गिर गया। बाड़ के अंदर मौजूद हाथी शराफत से पास में आता है और बच्चे का जूता अपने सूंढ़ से उटाकर वापस कर देता है। इस पूर नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

यूजर्स ने हाथी पर लुटाया अपना प्यार

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन दिया गया है – हाथी ने चिड़ियाघर में गिरे बच्चे के जूते को वापस लौटाया। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 18 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूज़र ने कमेट कर लिखा – हाथी बहुत ही ज्यादा प्यारे होते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने हाथी को स्मार्ट और दयालु कहा। हाथी के इस प्यारे से गेस्चर को देख सभी लोगों ने उसकी खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें:

मिल गया पटना जंक्शन पर पोर्न कांड करने वाला शख्स, बताया आखिर क्यों चलाई प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्म

Optical Illusion: कितनी लड़कियां हैं इस तस्वीर में? जाने-माने बिजनेसमैन के सवाल का 10 सेकंड में दें जवाब

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।