सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बोतल और पैकेट्स में उपलब्ध बादाम तेल की तुलना करता है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि 465 रुपये की कीमत वाले बोतल तेल की तुलना में समान कीमत वाले पैकेट्स तेल को खरीदना ज्यादा फायदेमंद है।
युवक ने किया खतरनाक एक्सपेरिमेंट
वीडियो की शुरुआत में युवक 465 रुपये की बोतल और पैकेट्स में उपलब्ध बादाम तेल को दिखाता है। इसके बाद वह पैकेट्स के तेल को खोलकर एक बोतल में डालता है और फिर एक वजन मशीन पर बीकर रखकर पैकेट्स के तेल की मात्रा को मापता है। युवक का दावा है कि पैकेट्स वाला तेल न केवल मात्रा में ज्यादा है, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी बोतल वाले तेल के बराबर है। इस प्रयोग के जरिए वह यह साबित करने की कोशिश करता है कि पैकेट्स वाला तेल खरीदना ज्यादा किफायती है।
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इस प्रयोग को रोचक और उपयोगी मान रहे हैं, उनका कहना है कि यह वीडियो उपभोक्ताओं को जागरूक करने का एक अच्छा प्रयास है। वहीं, कुछ लोग इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका मानना है कि मात्रा और गुणवत्ता की तुलना इतने साधारण प्रयोग से करना पर्याप्त नहीं है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि इस तरह के दावों की पुष्टि के लिए और गहन जांच की जरूरत है। जबकि कई लोग लड़के के इस एक्सपेरिमेंट को बेरोजगारी का नतीजा बताया। लड़के के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @_kumbhkaran नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: