1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रक ने उड़ा दी एक साथ 4 गाड़ियां, खतरनाक हादसे का Video देख सहम जाएंगे आप

ट्रक ने उड़ा दी एक साथ 4 गाड़ियां, खतरनाक हादसे का Video देख सहम जाएंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 11, 2023 05:31 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 05:31 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर चल रही 4 कारों को जोरदार टक्कर मारती है।

ट्रक ने सड़क पर चल रही गाड़ियों को मारा जोरदार टक्कर।- India TV Hindi
ट्रक ने सड़क पर चल रही गाड़ियों को मारा जोरदार टक्कर। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन दर्दनाक हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें एक इंसान की लापरवाही से सामने वाले की जान चली जाती है। ऐसे ही एक हादसे का वीडियो आजकल वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप सहम जाएंगे। हादसे का ये वीडियो आपको अंदर तक हिलाकर रख देगा। वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर चल रही गाड़ियों को एक के बाद एक टक्कर मार देती है। पूरी घटना का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर  

वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर जाम लगे होने की वजह से गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं। उन गाड़ियों में बैठे लोगों को पता भी नहीं होता कि अगले पल उनके साथ क्या होने वाला है। तभी पीछे से स्पीड में आते हुए एक ट्रक सामने के 4 गाड़ियों को टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि सामने वाली गाड़ियों के परखच्चे उड़ जाते हैं और सड़क पर चारो तरफ धूल का अंबार लग जाता है। सभी गाड़ियां खिलौने की तरह टूटकर चकनाचूर हो गई। ट्रक इन गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद सामने जा रहे एक दूसरे ट्रक में भी जाकर भिड़ जाता है। इस हादसे को देखने के बाद लोगों ने अपने दांतों तले उंगली चबा ली। टक्कर लगी कारें तो तहस-नहस हो गई हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

पड़ोसी के फूड स्टॉल पर लगती थी भीड़, जलन के मारे शख्स ने खाने में मिला दिया जहर, फिर जो हुआ...

अरे बाप रे! कितनी लूट मची है यहां, सिर्फ सैंडविच काटने के लिए रेस्टोरेंट ने ले लिया 182 रुपए, बिल हुआ वायरल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।