1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेर के लहलहाते बालों को देख बावली हो गई इंटरनेट की जनता, लोग बोले- कौन सा शैंपू लगाते हो भाई

शेर के लहलहाते बालों को देख बावली हो गई इंटरनेट की जनता, लोग बोले- कौन सा शैंपू लगाते हो भाई

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 10, 2023 03:06 pm IST,  Updated : Aug 10, 2023 03:06 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर चट्टान पर बड़े ही शान से बैठा हुआ है और तेज हवा में उसके बाल लहलहा रहे हैं। शेर की इस खूबसूरती को देख पब्लिक उसकी मुरीद हो गई।

Lion- India TV Hindi
शेर के बाल देख आप हो जाएंगे उसके दिवाने। Image Source : SOCIAL MEDIA

ताकतवर और खूंखार होने का सबसे अच्छा उदाहरण अगर दिया जाता है तो वह शेर है। जिसकी एक दहाड़ से पूरा जंगल थरथरा जाता है। शेर की ताकत के आगे बड़े से बड़ा जानवर भी नतमस्तक हो जाता है। आज यानी 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को शेरों की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है और ये दिन शेरों के लिए ही समर्पित है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है जिसमें इस खूंखार जानवर का एक खूबसूरत रूप भी देखने को मिला है। जिसे देखकर पब्लिक शेर की खूबसूरती की दिवानी हो गई है। लोग कमेंट सेक्शन में शेर की खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं।

शेर के लहलहाते और सुनहरे बाल पब्लिक हुई दिवानी

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि जंगल का राजा शेर एक चट्टान पर शान से बैठा हुआ है। मौसम भी बहुत खुशनुमा हो रखा है ऊपर से सरसराते हुए तेज हवा चल रही है। तोज हवा में शेर की जुल्फे लहलहा रही हैं और ये नजारा इतना सुदर है कि आपने ऐसा कभी नहीं देखा होगा। शेर भी तेज हवा में स्वैग से बैठकर प्रकृत का पूरा आनंद ले रहा है। वीडियो में शेर के बाल बहुत घने दिख रहे हैं और ऐसे लहरा रहे हैं कि उसे देख कोई भी अपना दिल शेर को दे देगा। शेर के लहलहाते हुए बालों को देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लग रहा शेर किसी शैंम्पू का विज्ञापन कर रहा है। इतने लहलहाते हुए बाल तो विज्ञापन कर रहे किसी मॉडल के भी नहीं होते। 

लोगों ने शेर की तुलना विज्ञापन कर रहे मॉडल से की 

इस शानदार वीडियो को ट्विटर पर @Gabriele_Corno नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और 60 हजार लोगों ने लाइक किया है। साथ ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर शेर की खूबसूरती की तारीफ की। एक यूजर ने कहा- इसके बाल कितने घने और शानदार हैं। वैसे इस वीडियो को देख शेर के लिए आप क्या कहना चाहेंगे। कमेंट कर हमें जरूर बताइएगा।

ये भी पढ़ें:

1000 साल बाद कुछ ऐसा दिखेगा इंसान, AI की इन तस्वीरों को देख आप दोबारा नहीं बनना चाहेंगे मानव

खूबसूरती के नाम पर ये क्या हो रहा है! Hot दिखने के लिए अलग से नाभी खरीदकर चिपका रहीं लड़कियां, ट्रेंड में है यह ब्यूटी स्कैम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।