1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खतरों की खिलाड़ी निकली बिल्ली, मगरमच्छ के मुंह से छीना निवाला, देखें ये Video

खतरों की खिलाड़ी निकली बिल्ली, मगरमच्छ के मुंह से छीना निवाला, देखें ये Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 09, 2023 03:07 pm IST,  Updated : Aug 09, 2023 03:07 pm IST

बिल्ली की ऐसी बहादुरी आपने पहले कहीं नहीं देखी होगी। बहादुर बिल्ली ने मगरमच्छ को चखमा देते हुए उसके मुंह से खाना छीन लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Brave Cat- India TV Hindi
बिल्ली ने छीना मगरमच्छ के मुंह से निवाला Image Source : SOCIAL MEDIA

चीता और तेंदुआ कितने ताकतवर जानवर हैं, ये शायद आपको बताने की जरूरत नहीं पड़े। मगर उनके परिवार से ही संबंध रखने वाली बिल्ली को आप कितना ताकतवर मानेंगे। ज्यादातर लोग बिल्ली को चीता और तेंदुआ की तुलना में ताकतवर नहीं मानते होंगे। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो एक बार देख लीजिए। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी।

वीडियो में देखिए बिल्ली की हिम्मत

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आपको बिल्ली के हिम्मत की दात देनी पड़ेगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ जमीन पर लेटा हुआ है। उसका मुंह थोड़ा सा खुला है। तभी बगल से एक बिल्ली आती हुई दिखाई देती है। बिल्ली दबे पांव आती हैं और धीरे-धीरे मगरमच्छ के मुंह के पास पहुंच जाती है। इसके बाद बिल्ली बिना डरे मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालती है और खाना छीन लेती है। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों ने कमेंट कर दिए कमाल के रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rizal.rayan नाम के एक व्यक्ति ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर बिल्ली की जमकर तारीफ हो रही है क्योंकि उसने मगरमच्छ के मुंह से खाना छीना है। क्योंकि अगर ये बिल्ली से जरा सी भी चूक होती तो उसकी जान नहीं बच पाती। एक यूजर ने लिखा- ये बिल्ली बहादुर और चालाक है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सच कहूं तो मगरमच्छ खुश है कि बिल्ली उसके दांतों से वो निकाल ले गए।

ये भी पढ़े-

Optical Illusion: क्या आपके पास है तीखी नजरें, अगर हां तो ढूंढ निकालिए तस्वीरों में 5 अंतर

हिमालयन गिद्ध की आंखें आपको कर देगी हैरान, IFS अधिकारी ने शेयर की ये दुर्लभ तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।