1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क से उछल कर हवा में लटकते हुए दिखी स्कूटी, ये किसने किया, लोगों ने कमेंट करके किया गेस

सड़क से उछल कर हवा में लटकते हुए दिखी स्कूटी, ये किसने किया, लोगों ने कमेंट करके किया गेस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 21, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 01:27 pm IST

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसे देखकर हम हैरान हो जाते हैं। इस वीडियो को भी देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे।

Scooty accident- India TV Hindi
हवा में लटकती हुई स्कूटी। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ देखकर लोग हंसते हैं। कुछ पर लोग बहुत इमोशनल हो जाते हैं। लेकिन कई वीडियो को देखने के बाद लोग बहुत ही असमंजस में पड़ जाते हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग दंग रह गए। वीडियो देख लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह कारनामा हुआ कैसे। आप भी इस वीडियो को देखिए और समझिए कि यह घटना कैसे घटी।

हवा में लटकते हुए स्कूटी का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सैलून में ऊपर लगे साइन बोर्ड के पास स्कूटी लटक रही है। वहीं, बगल में लगा साइन बोर्ड भी टूटा हुआ दिख रहा है। स्कूटी सड़क के ऊपर से गए मोटे तारों पर झूल रही है। इधर, लोग सड़क पर खड़े होकर चुपचाप स्कूटी को लटकते हुए देख रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं। वहां मौजूद लोग भी इस सोच में डूबे हुए हैं कि आखिर ये स्कूटी यहां पर पहुंची कैसे? वीडियो देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्कूटी किसी भारी वाहन से टकराने के बाद हवा में उछल कर ऊंचे दीवार पर जा अटकी होगी।

वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

यह वीडियो कहां का है और स्कूटी इतनी ऊपर कैसे पहुंच गई इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पापा की परी स्कूटी उड़ा ले गई। दूसरे ने लिखा- ये बिल्डिंग की गलती है जो बीच में आ गई। जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट कर पूछा कि ये अब उतरेगी कैसे?

Scooty Accident
Image Source : INSTAGRAMलोग कमेंट कर घटना का लगा रहे अंदाजा।

लोग कमेंट कर घटना का लगा रहे अंदाजा।
Image Source : INSTAGRAMलोग कमेंट कर घटना का लगा रहे अंदाजा।

ये भी पढ़ें:

Delhi Metro में एक बार फिर दिखा कपल का रोमांस, Kiss करते हुए लड़का-लड़की का Video वायरल

Optical Illusion: बाज की तरह तेज नजर रखने वाले भी नहीं ढूंढ पाए तस्वीर में छुपी हुई मछली, क्या आप कर पाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।