आज गंगोत्री धाम में द्धालुओं की सुरक्षा हेतु SDRF द्वारा की गई पूर्व तैयारियां एक बार फिर प्रभावी सिद्ध हुई। दरअसल गंगोत्री घाट पर स्नान के दौरान एक श्रद्धालु का पैर फिसल गया और नदी के तेज प्रवाह में बहने लगा। मगर वहां मौजूद SDRF जवान के तुरंत एक्शन लेने और SDRF की पहले से की गई तैयारी के कारण उस श्रद्धालु की जान बचा ली गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नजर आता है कि कैसे उस श्रद्धालु की जान बची। आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं और फिर वो वीडियो भी दिखाते हैं।
Related Stories
SDRF जवान ने श्रद्धालु की बचाई जान
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ निवासी 77 वर्षीय श्रद्धालु चंद्रहास सिंह स्नान के लिए नदीं में उतरे मगर वहां पर फिसलने के कारण वो नदीं में गिर गए और तेज बहाव के कारण वो पानी के साथ बहने लगे लेकिन वहां पहले से SDRF की टीम तैनात थी और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पहले से ही वहां पर सेफ्टी रोप भी लगाए हुए थे। बहाव में आने के दौरान श्रद्धालु ने SDRF द्वारा लगाए गए सुरक्षा रोप को पकड़ लिया, जिससे वे स्वयं को धारा में स्थिर रखने में सफल रहे।
इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात SDRF जवान नवीन पोखरिया एक्शन में आए और तुरंत नदी में उतर गए। जवान नवीन ने सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा व्यवस्था की मदद से श्रद्धालु तक पहुंच बनाकर उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया।
यहां देखें उस घटना का वीडियो
जवान नवीन पोखरिया की हुई सराहना
आपको बता दें कि इस घटना के बाद में वहां उपस्थित श्रद्धालुओं, स्थानीय पंडा समाज एवं लोगों ने SDRF जवान के साहसिक कार्य और SDRF के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने जवान नवीन पोखरिया की सराहना करते हुए कहा कि, 'SDRF के जवान सदैव सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि नवीन पोखरिया द्वारा प्रदर्शित सतर्कता, साहस एवं त्वरित कार्रवाई SDRF की पेशेवर दक्षता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
(हिमांशु कुशवाहा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
ऐसा Self-Support आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, वायरल हुआ मजेदार पोस्ट
टी-शर्ट के पीछे लिखी बात से कई लोग कर सकेंगे रिलेट, आप भी देखिए वायरल पोस्ट