1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: शख्स के पैर टूटते ही सवाल पूछकर लोगों ने किया परेशान, जवाब देकर थका तो निकाला अनोखा तरीका

Viral: शख्स के पैर टूटते ही सवाल पूछकर लोगों ने किया परेशान, जवाब देकर थका तो निकाला अनोखा तरीका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 15, 2024 02:52 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 02:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। शख्स का पैर टूटने के बाद लोगों ने उससे इतनी बार सवाल पूछा कि आखिर में उसे ठोस कदम उठाना पड़ा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

हर शख्स ने अपनी जिंदगी में एक बार जरूर यह नोटिस किया होगा कि अगर किसी के साथ कोई एक्सीडेंट हो जाता है तो लोग उससे बार-बार सवाल पूछते हैं। जो भी इंसान उससे मिलता है, वह पूछता है कि यह कैसे हुआ? हाल-चाल पूछने वाला शख्स अच्छे नियत से यह बात पूछता है मगर इसका जवाब बार-बार देने के कारण इंसान परेशान हो जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ भी हुआ। लोगों के सवाल से परेशान होकर उसने अपना दिमाग चलाया और ऐसी तरकीब निकाली जिससे उसे अब लोगों को जवाब देने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आइए आपको बंदे के तरकीब के बारे में बताते हैं।

शख्स ने लगाया गजब का दिमाग

सोशल मीडिया पर इस समय जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल फोटो में एक शख्स का टूटा हुआ पैर नजर आ रहा है जिसपर उसने प्लास्टर लगवाया हुआ है। शख्स के प्लास्टर पर कुछ लिखा हुआ भी है। जब आप ध्यान से देखेंगे तो लिखा हुआ मैसेज पता चलेगा। शख्स ने अपने पैर के प्लास्टर पर लिखा है कि, 'गाड़ी वाला पैर पर चढ़ा गया है। बार-बार पूछकर परेशान ना करें।'

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) @desi_bhayo88 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'मॉर्डन प्रॉब्लम को मॉर्डन सॉल्यूशन की जरूरत है।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक्स्प्लेन करने का तरीका थोड़ा कैजूअल है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई एक्स्प्लेन करके परेशान हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- काला धागा पहले बांधना था ना, अब क्या फायदा जब चिड़िया चुग गई खेत।

ये भी पढ़ें-

जयपुर में मौजूद है हाथों से बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी कुरान, बनाने में लगा 2 साल का समय

रेस में अचानक दिखा हैरान कर देने वाला नजारा, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।