1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी के दिमाग को 101 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, Video देख किसी की नहीं रुकी हंसी

आंटी जी के दिमाग को 101 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, Video देख किसी की नहीं रुकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 04, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 03:55 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो मिला जिसे देखने के बाद लोगों की तो हंसी ही नहीं रुकी और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/HUMOURSGAGG

हम सभी लोग दिन में कुछ देर ही सही मगर सोशल मीडिया पर बिताते ही हैं। कुछ लोग इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो कुछ लोग फेसबुक ज्यादा चलाते हैं। कुछ लोग एक्स पर एक्टिव रहते हैं तो इसके अलावा भी कई ऐप हैं जहां लोग दिन में कुछ देर एक्टिव रहते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे और जब आप स्क्रोल करते होंगे तो एक के बाद एक करके कई सारे पोस्ट नजर आते हैं और उन्हीं के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी दिखते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला ने किसी कपड़े के दुकान से कुछ खरीदा जिसकी कीमत 100 रुपए थी। उन्होंने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वो दुकानदार से पूछती हैं कि उन्हें 500 के खुले चाहिए तो अगर वो ऑनलाइन भेज देंगी तो क्या कैश मिल जाएगा। दुकानदार भी हां बोल देता है और इसके बाद वो 100-100 करके पैसे भेजती हैं। इसके बाद वो बोलता है कि एक ही बार में 500 भेज देती तो महिला बोलती है कि उसे खुला पैसा चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर humoursgagg नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद जितने भी कमेंट आए हैं, वो सभी हंसने वाली इमोजी के साथ हैं। सभी लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन ही दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने हाथ जोड़ा, गिड़गिड़ाई भी मगर नहीं माना लड़का, Video में देखे उसने क्या किया

जमीन के नीचे बने इस रेस्टोरेंट को देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।