सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दो तरह के कंटेंट देखने को मिलते हैं। एक वैसे कंटेंट होते हैं जो सड़क पर जाते समय अचानक दिख जाते हैं या फिर अपने आप कैमरे में कैद हो जाते हैं जिसे लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं और ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। वहीं दूसरे वो कंटेंट होते हैं जो लोग दिमाग लगाकर बनाते हैं और पोस्ट करते हैं। जो जितना यूनिक कंटेंट बनाता है, उसका वीडियो उतना ही वायरल होता है और अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का खड़ा है और उसके सामने लड़की घुटनों पर बैठी हुई है और हाथ जोड़ रही है। वो गिड़गिड़ाते हुए उस लड़के से नहीं मारने के लिए कहती हैं। वो बोलती है कि मत मारो, बहुत दर्द होगा और इसके बाद वीडियो में आता है गजब का ट्विस्ट। दरअसल ये दोनों लुडो खेल रहे थे और लड़की की गोटी कटने वाली थी जिसे छोड़ने के लिए वो गिड़गिड़ा रही थी। वीडियो की शुरुआत और अंत, दोनों ही अलग हैं और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bundela.shivi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हाहा, पहली बार किसी को मरते देख हंसी आई है। दूसरे यूजर ने लिखा- फिर से हमला अचानक से किया गया। तीसरे यूजर ने लिखा- हरैसमेंट का केस कर दो। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जमीन के नीचे बने इस रेस्टोरेंट को देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी, Video हो रहा है वायरल
दीदी को प्यार करने के लिए चाहिए था टूटा हुआ लड़का, बंदे ने दिया गजब का रिप्लाई