सोशल मीडिया की गलियां कभी भी सुनसान नहीं रहती हैं। इन गलियों में आप जब भी और जितनी बार भी जाएंगे, आपको तब-तब और उतनी बार तरह-तरह के कमेंट देखने को मिलेंगे और कई बार तो आंखों के सामने कुछ ऐसे वीडियो या फिर फोटो जाते हैं जिसे देख लोग लोट-पोट हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार हैरान करने वाले पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी शादी का है। आइए आपको बताते हैं कि साली ने क्या करने की कोशिश की और फिर दूल्हे की टीम ने क्या किया। सब कुछ वीडियो में नजर आ रहा है।
Related Stories
साली पर भारी पड़ी जीजा की टीम
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हा और उसकी पूरी टीम जिसमें उसके भाई या फिर दोस्त होंगे, सभी साथ में बैठे हुए हैं। दूल्हे के सामने उसकी साली बैठी हुई है और वो उसके हाथ में कोई धागा या फिर कुछ बांध रही है। इस दौरान दूल्हे के साथ बैठे लड़के ने उसका दुपट्टा पकड़ लिया ताकी वो भाग न सके। साली खड़ी होती है और वो दूल्हे पर स्प्रे करना शुरू करती है मगर दूल्हे की टीम पहले से तैयार बैठी थी और वो भी स्प्रे के साथ हमला कर देते हैं। वीडियो में दिखता है कि दूल्हे की टीम भारी पड़ गई।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर satyam__4999 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरे लॉबी ने रश कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरी स्क्वॉड तैयार थी लाइन से। तीसरे यूजर ने लिखा- हमला अचानक हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- विश्व युद्ध 3 हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- लड़कों को हल्के में ले रही थी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बंटवारा तो बहुत देखा मगर ये वाला कुछ अलग है, आप भी देखें वायरल हो रहा Video
बेटी ने कोरियन हार्ट का किया इशारा मगर भोले पिता को समझ आया कुछ और, Video देख भावुक हो जाएंगे