छात्र जीवन में सबके लिए एग्जाम टाइम बहुत ही कठिन समय होता है। हर एक बच्चे के मन में परीक्षा को लेकर बहुत डर होता है। यह डर तब और बढ़ जाता है जब पेपर दसवीं और बारहवीं के चल रहे हों क्योंकि इसी परीक्षा से आपके भविष्य की नींव पड़ती है। इसी समय का रिजल्ट यह बता देता है कि आप पढ़ाई के क्षेत्र में क्या कर सकते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में परीक्षा से जुड़े वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी परीक्षा को लेकर छात्रों का रवैया देखने को मिलता है तो कभी कुछ छात्रों की आंसरशीट, जिसमें वे पास होने के लिए कुछ ऐसा लिख आते हैं, जिसे पढ़कर लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।
Related Stories
लड़के की आंसरशीट सोशल मीडिया पर हुई वायरल
हाल में सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक छात्र की आंसरशीट वायरल हो रही है। जिसमें छात्र ने अपने मैथ्स के पेपर में सवालों के जवाब की जगह कुछ ऐसा लिखा कि टीचर भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, छात्र का मैथ्स का पेपर था। छात्र ने अपने कॉपी में अपना रोल नंबर लिखा, अपना क्लास लिखा और परीक्षा की तारीख लिखी। छात्र 10वीं में पढ़ता है और वह प्री-बोर्ड के दौरान दसवीं क्लास का एग्जाम देने आया था। मैथ्स का पेपर था लेकिन उसे अपने इस पेपर में सवालों के जवाब नहीं आते थे तो ऐसे में छात्र ने कॉपी खाली छोड़ने की जगह उसमें कुछ भी लिखने का फैसला किया। जिसके बाद छात्र ने अपनी कॉपी में आंसर की जगह गाने लिखा दिए। छात्र ने अपनी कॉपी में जो गाना लिखा वह भी अपने मन से बनाकर लिखा। छात्र ने लिखा- हमको आंसर नहीं आता, हमको न्यूमेरिकल नहीं आता, हमको सॉल्यूशन नहीं आता, तो क्या मांगता? फैंटा-फैंटा, हमको मांगता फैंटा-फैंटा। इस गाने की पंक्तियां फैंटा कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन के आधार पर लिखी लग रही हैं।
छात्र की आंसरशीट देख छूट गई लोगों की हंसी
छात्र की वायरल हो रही ये कॉपी इंस्टाग्राम पर @rvcjinsta नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। जिसे खबर लिखे जाने तक 40 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा साढ़े 3 लाख लोगों लाइक किया है। वहीं, बड़ीं संख्या में लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- प्री-बोर्ड में बैकबेंचर्स यहीं लिखते हैं और मेन एग्जाम में टॉप करते हैं। दूसरे ने लिखा- ये क्या फैंटा का कोई नया विज्ञापन है। तीसरे ने लिखा- पोस्ट करने वाले ने खुद ही आंसरशीट पर लिखकर इसे वायरल कर रहा है।
ये भी पढ़ें: