1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बिना पानी के महीनों तक जिंदा रह सकती हैं ये मछलियां, जानिए कैसे करती हैं यह चमत्कार

Video: बिना पानी के महीनों तक जिंदा रह सकती हैं ये मछलियां, जानिए कैसे करती हैं यह चमत्कार

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 06, 2024 08:02 am IST,  Updated : Aug 06, 2024 08:53 am IST

इस दुनिया में एक मछली ऐसी भी है जो अपने आप को बिना पानी के महीनों तक जीवित रख सकती है। ऐसा चमत्कार वह कैसे करती हैं, इस खबर को पढ़कर आपको समझ में आ जाएगा।

गर्मी में सूख जाती है ये मछली- India TV Hindi
गर्मी में सूख जाती है ये मछली Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर जीव-जंतुओं के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसी मछली का वीडियो वायरल हो रहा है। जो देखने में बिल्कुल मरी सी लग रही है। लेकिन पानी की बूंद मुंह पर जाते ही वह जिंदा हो जाती है। इसके बाद वह मुंह से सांस भी लेते दिख रही है। इस चमत्कारी मछली का नाम सकरमाउथ कैटफिश (Suckermouth Catfish) है। इसे कॉमन प्लीको (Common pleco) के नाम से भी जानते हैं। यह मछली बिना पानी के भी रह सकती है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @safalbanoge नाम के पेज से शेयर किया गया है। 

कैसे करती हैं ये मछलियां चमत्कार

जीव वैज्ञानिकों की माने तो यह मछली खुद को हाइबरनेशन मोड (hibernation mode) में रख सकती है। यानी जब पानी सूख जाता है फिर भी वह आराम से जिंदा रह सकती है। इनमें सबसे खास बात यह होती है कि ये मछलियां खुद को कठोर मिट्टी के नीचे दबा लेती हैं और अंदर मिट्टी की नमी से खुद को जिंदा रखती हैं। ऐसा कर के वह बिना पानी के भी खुद को महीनों तक जिंदा रख सकती हैं। सकरमाउथ कैटफिश मछलियों की प्रजाती उत्तरी दक्षिण अमेरिका में पाई जाती हैं। इनका नाम सकरमाउथ कैटफिश इनके मुंह को देखते हुए रखा गया है। जो किसी सक्शन कप की तरह दिखता है।

अमेरिका में पाई जाती हैं ये मछलियां

जब पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है तो ये मछलियां हवा में सांस लेने के लिए पानी की सतह पर आ जाती हैं। हवा में सांस लेने के लिए सकरमाउथ मछली अपने गिल गुहा से जुड़े एक सहायक अंग का इस्तेमाल करती हैं। सांस लेने के लिए इनके पास गलफड़े होते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पानी के बिना जिंदा रहने वाली मछली सिर्फ सकरमाउथ कैटफिश ही नहीं है बल्कि अफ्रीकी लंगफिश पानी से बाहर 4 साल तक जिंदा रह सकती है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: मुंह दबाया और करने लगा गंदी हरकत, बेंगलुरु में वॉक पर निकली महिला के साथ हुई छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना

कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया! पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने कुछ यूं भगाई मालगाड़ी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।