1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बदन से लिपटा अजगर, 2 घंटे तक जूझती रही महिला, ऐसा जकड़ा की सांस लेना भी हो गया मुश्किल

Video: बदन से लिपटा अजगर, 2 घंटे तक जूझती रही महिला, ऐसा जकड़ा की सांस लेना भी हो गया मुश्किल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 23, 2024 08:57 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 08:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय अजगर ने एक महिला को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अजगर काफी देर तक महिला के बजन से लिपटा रहा और उसका दम घोंटने की कोशिश करता रहा।

महिला को अजगर ने बुरी तरह से जकड़ा- India TV Hindi
महिला को अजगर ने बुरी तरह से जकड़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

अजगर इस दुनिया का सबसे खतरनाक जीव माना जाता है। अजगर अपने शिकार को पहले जकड़ता है फिर उसका दम घोंट देता है और इसके बाद वह उसे अपना निवाला बना लेता है। धीरे-धीरे कर के वह अपने शिकार को जिंदा निगल जाता है। जानवर हो या इंसान, जो भी मिले उसे अजगर इसी तरह अपना शिकार बनाकर निगल जाता है। 

महिला के बदन से लिपट गया अजगर

हाल में एक विशालकाय अजगर को एक महिला को अपना शिकार बनाते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर महिला के पूरे बदन में लिपटा हुआ। वह महिला को अपनी गिरफ्त में लिए उसे जकड़ रहा है। धीरे-धीरे महिला का दम फूला जा रहा है। वहीं, रेस्क्यू टीम महिला को उस अजगर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश कर रही है। वीडियो के साथ महिला की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला के पैरों में अजगर ने काट लिया है। 

थाईलैंड की है ये घटना

वीडियो में दिख रही महिला थाईलैंड की है और उसका नाम अरोम अरुणरोज है। महिला 64 साल की है। महिला ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह किचन में पानी निकालने के लिए जैसे ही नीचे बैठी, वैसे ही अजगर ने उसे काट लिया। उसके बाद उसकी कमर से लिपटते हुए महिला के पूरे शरीर को अपने गिरफ्त में ले लिया। महिला ने आगे बताया कि खुद को अजगर से छुड़ाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की लेकिन अजगर ने उन्हें इस कदर जकड़ लिया था कि वह ढंग खड़ी तक नहीं हो पा रही थी। धीरे-धीरे अजगर ने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली कि महिला का हिलना भी मुश्किल हो गया। वह दरवाजे के पास ही पड़ी रही।

रेस्क्यू टीम ने अजगर को छुड़ाया

जब महिला के चीखने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो वे उसके घर मदद के लिए पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत ही अथॉरिटी को फोन किया और इमरजेंसी टीम को महिला के घर बुलाया। थोड़ी ही देर में रेस्क्यू टीम महिला के पास पहुंच गई। जब टीम पहुंची तो उसने देखा कि महिला को अजगर ने बुरी तरह से जकड़ रखा है और महिला को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। ऐसे में टीम ने पहले अजगर के मुंह को पकड़ा और फिर धीरे-धीरे महिला का रेस्क्यू किया। महिला का रेस्क्यू करने में टीम को कम से कम 2 घंटे का वक्त लग गया। रेस्क्यू के बाद महिला पीली पड़ चुकी थी और वह सांस नहीं ले पा रही थी। महिला को हल्की चोट भी आई थी। इलाज के लिए महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति अब बेहतर है। 

ये भी पढ़ें:

ड्यूटी से घर लौटा फौजी, देखते ही खुशी के मारे नाचने लगी मां, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

तरक्की कर गए यार पाकिस्तान वाले! हवा खाने के लिए पेड़ पर लटकाया पंखा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।