1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 26 मंजिला बिल्डिंग से नीचे लगे सरियों पर गिरा युवक, गिरते ही शरीर के आर-पार हो गया रॉड

26 मंजिला बिल्डिंग से नीचे लगे सरियों पर गिरा युवक, गिरते ही शरीर के आर-पार हो गया रॉड

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 15, 2024 09:52 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 02:33 pm IST

ठाणे के वर्तकनगर में एक 26 मंजिला निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाला मजदूर ऊपर से नीचे गिर गया और उसके शरीर में निर्माणाधीन इमारत में लगा सरिया अंदर घुस गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के ठाणे के वर्तकनगर से एक मामला समाने आया है। जहां 26 मंजिला निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान एक युवक ऊपर से नीचे गिर गया। बता दें कि शहर में गगनचुंबी ईमारत बडी तेजी से बन रही हैं। ऐसी ही एक 26 मंजिला ईमारत रौनक रेजीडेंसी बिल्डिंग वर्तकनगर के किनारे बन रही है। इसी इमारत में 19 वर्षीय जयराव सरदार नाम का युवक काम कर रहा था। काम के दौरान वह इमारत के निर्माण में लगाए गए लोहे के सलाखों के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Stories

रौनक रेजीडेंसी बिल्डिंग वर्तकनगर की घटना

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्डिंग में काम कर रहे युवक के लोहे के सलाखों पर गिरने से सरिया उसके शरीर में घुसकर आर-पार हो गई है। पीछे से घुसा सरिया शरीर को छेदते हुए आगे की तरफ निकल गया है। घटना स्थल पर वर्तकनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं आपदा प्रबंधन सेल के कर्मचारी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारी अपने घायल साथी के पास पहुंचे और ग्राइंडर मशीन से सरिया को काटकर युवक को वहां से बाहर निकाला। जिसके बाद शरीर में घुसे सरिया के साथ घायल युवक जयराव सरदार को इलाज के लिए वर्तकनगर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने एम्बुलेंस से कलवा अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की जांच वर्तक नगर पुलिस कर रही है।  

(मुंबई से रिजवान शेख की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

अपने अंतिम पलों में भी अस्पताल में बच्चों की कॉपी चेक कर रहा था टीचर, बेटी ने शेयर की पापा की आखिरी तस्वीर

Video: चलती स्कूटी पर रोमांस करने का विंटर वर्जन, शॉल में लिपटकर ऐसी हरकत करते दिखे कपल कि पीछे पड़ गई पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।