1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंद कमरे में गैर लड़की से इश्क फरमा रहा था लड़का, अचानक से हो गई गर्लफ्रेंड की एन्ट्री, फिर जो हुआ Video में देखें

बंद कमरे में गैर लड़की से इश्क फरमा रहा था लड़का, अचानक से हो गई गर्लफ्रेंड की एन्ट्री, फिर जो हुआ Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 30, 2024 12:45 pm IST,  Updated : Nov 30, 2024 12:45 pm IST

कई बार लोग किसी रिश्ते में होने के बावजूद अपने पार्टनर को चीट करते हैं और किसी गैर इंसान के साथ भी अपने संबंध को कायम रखते हैं। कुछ ऐसा ही ये लड़का कर रहा था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरवाजा खोलते ही गर्लफ्रेंड ने लड़के को दूसरी लड़की के साथ पाया- India TV Hindi
दरवाजा खोलते ही गर्लफ्रेंड ने लड़के को दूसरी लड़की के साथ पाया Image Source : SOCIAL MEDIA

रिश्ते में वफादार साथी का मिलना बहुत ही किस्मत की बात होती है। लेकिन ऐसी किस्मत हर किसी की नहीं होती। अधिकतर लोग अपने पार्टनर को चीट करते हैं। अपने पार्टनर के रहते हुए किसी गैर इंसान के साथ भी वे संबंध बनाए रखते हैं। जब उनकी पोल खुलती है और पार्टनर को जब तक उनकी असलियत का पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है और उनमें से एक का दिल बहुत ही बुरी तरह टूट जाता है। कुछ ऐसा ही होने वाला था एक कपल के साथ लेकिन धोखा देने वाले लड़के की किस्मत इतनी अच्छी थी उसकी गर्लफ्रेंड उसे रंगे हाथ पकड़ते-पकड़ते रह गई। अब लड़के की किस्मत कहें या फिर उस गैर लड़की का दिमाग जो लड़के को पकड़े जाने से बचा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

गर्लफ्रेंड के पीठ पीछे ऐसी हरकतें कर रहा था लड़का

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंद कमरे में एक लड़का किसी गैर लड़की के साथ इश्क फरमा रहा था। तभी अचानक से उसकी गर्लफ्रेंड कमरे का दरवाजा खिड़की से हाथ डालकर उसे खोलने की कोशिश करती है। हालांकि लड़के की किस्मत अच्छी थी जो उसे उसकी गर्लफ्रेंड के आने की भनक लग गई और वह अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ को खिड़की से अंदर डालते हुए देख लेता है। जिसके बाद वह घबरा जाता है। उसे समझ नहीं आता कि अब वह बचने के लिए क्या करे? 

पकड़े जाने से बच गया लड़का

तभी उस गैर लड़की के दिमाग में एक आइडिया आता है और वह लड़के को अपनी रिंग थमा देती है। ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का नाटक कर सके। साथ ही वह अपने फोन का कैमरा ऑन कर के बैठ जाती है। उधर, लड़का भी उसके इशारे समझ लेता है और गर्लफ्रेंड के कमरे में अंदर आते ही घुटनों के बल बैठकर उसे प्रपोज करने लगता है। यह देख लड़के की गर्लफ्रेंड बहुत ही खुश हो जाती है लेकिन उसे क्या पता कि उसके पीठ पीछे उसका बॉयफ्रेंड क्या गुल खिला रहा था। ऐसे में लड़का रंगे हाथों पकड़े जाने से बच जाता है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज से @safalbanoge नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है। जिसे सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। वहीं, कई लोग इस वीडियो को सच मानते हुए कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा - लड़का तो सही खेल गया।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'ऐसा डांस माइकल जैक्सन के भी बस की बात नहीं', स्टेज पर लड़के ने अपनी परफॉर्मेंस से कर दिया सबको हक्का-बक्का

भइया थोड़ा और तीखा...! दुकान पर गोलगप्पे खाते दिखा हाथी, जलजीरा और इमली पानी का लिया भरपूर मजा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।