1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे-दुल्हन ने भरी ऐसी हवाई उड़ान जिसे देखते रह जाएंगे आप, Video देख लोग भी ले रहे हैं मजे

दूल्हे-दुल्हन ने भरी ऐसी हवाई उड़ान जिसे देखते रह जाएंगे आप, Video देख लोग भी ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2024 11:45 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 11:45 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐसी क्रिएटिविटी दिखाई गई है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
दूल्हे-दुल्हन ने भरी ऐसी उड़ान कि वीडियो हो गया वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म पर जहां हर तरह के वीडियो और कंटेंट देखने को मिल ही जाते हैं। एक तरफ लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई तारीफ करता है तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें इंसान देखता ही रह जाता है और सोचता है कि आखिर क्यों ही बनाया है इसे। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा कोई दूसरा वीडियो आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में कौन सी क्रिएटिविटी देखने को मिली।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें गजब की एडिटिंग देखने को मिली। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक दूल्हा बड़े से रॉकेट बम के ऊपर खड़ा है। तभी पीछे से दुल्हन आकर उसी बम पर खड़ी हो जाती है। वहीं कई रिश्तेदार पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। एक शख्स आता है और उस बम में आग लगाता है। इसके बाद वीडियो में एडिटिंग शुरू होती है और दूल्हा-दुल्हन उस रॉकेट बम के साथ हवाई यात्रा करते हुए नजर आते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गजब की क्रिएटिविटी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 42 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हम भारतीय सिर्फ ऐसा काम कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हनीमून पर चांद पर ले जाने का वादा किया था क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- वाह मजेदार वीडियो है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कोई कैसे देख सकता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश के बाद हर तरफ भर गया पानी तो शानदार जुगाड़ के साथ घर से निकला शख्स, Video देख हिल जाएंगे आप

समय का पूर्ण इस्तेमाल करना कोई इस महिला से सीखे, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।