बचपन में हर बच्चे को अपना बर्थडे मनाना काफी पसंद होता है। हर बच्चा चाहता है कि इस दिन उसके घर में पार्टी रखी जाए। चारों तरफ सजावट हो। शाम को बहुत सारे गेस्ट घर पर आएं जिसमें उसके दोस्त भी हों। इसके बाद वह सभी के सामने केक काटकर अपने इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करे। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ ऐसा ही हो रहा होता है। वीडियो में सब कुछ तब तक ठीक रहता है जब तक एक दूसरी लड़की बर्थडे गर्ल से पंगा नहीं लेती है।
Related Stories
बर्थडे गर्ल क्यों हुई नाराज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्ची के बर्थडे के मौके पर डेकोरेशन किया गया है। टेबल पर केक रखा गया है। अपने बर्थडे को लेकर बच्ची काफी खूश भी दिखाई दे रही है। बच्ची जैसे ही अपने बर्थडे का कैंडल बुझाने जाती है, तभी उसके बगल में खड़ी दूसरी बच्ची उसे बुझा देती है। इस बात पर बर्थडे गर्ल को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद क्या था, उस दूसरी लड़की के बाल पकड़कर उसे मारने लगती है। इस दौरान उस दूसरी लड़की को कोई फर्क नहीं पड़ता है, उसके चेहरे पर एक मुस्कान देखी जा सकती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने क्या कहा?
इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @crazyclipsonly नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में पूछा गया है कि, इसमें गलत कौन है? खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने कहा- उसने उसका बर्थडे खराब कर दिया। तो दूसरे शख्स ने कहा- बच्ची इस बात को काफी समय तक याद रखेगी।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: ये कैसा हेयरस्टाइल है, लड़की के बाल देख लोगों का घूमा सिर, पूछा- 'ये छतरी कहां से लिया'