शादी हर इंसान के जीवन का बहुत खास पल होता है। लोग अलग-अलग तरह से इसे खास बनाने की कोशिश करते हैं। कोई प्री-वेडिंग शूट करवाता है तो कोई शादी में बड़े सेलिब्रिटी को बुलाता है। मगर इस शख्स ने अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जो आपने आज तक कभी नहीं देखा होगा। दरअसल दूल्हे ने अपने लिए 500-500 के नोटों की एक लंबी सी माला बनवाई। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।
Related Stories
20 लाख की माला
आप अगर उत्तर भारत से हैं या फिर उत्तर भारत की किसी शादी में गए हैं तो आपने एक बात जरूर नोटिस किया होगा कि यहां दूल्हे को बारात से पहले नोटों की एक माला पहनाई जाती है। इस माले में 10. 20, 50, 100, 200 या फिर 500 के नोट लगाए जाते हैं। 500 के नोटों वाली माला कभी-कभी ही देखने को मिलती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही माला देखने को मिला। दरअसल वायरल वीडियो में एक दूल्हे ने अपना टशन दिखाने के लिए 500-500 के नोटों से बनी 20 लाख की माला पहन ली। यह माला इतना लंबा था कि दूल्हा छत पर चढ़ गया फिर भी माला लंबी रह गई। वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर मजे लिए।
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dilshadkhan_kureshipur नाम के पेज ने 13 नवंबर को शेयर किया था। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया कि यह माला 20 लाख रुपये की है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पहले घर ही बना देता भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा खानदान सट्टेबाज लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है Dream 11 में जीत गया भाई।
यहां देखें वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें-
सुबह उठते ही बेडरूम में तेंदुए ने दिया सरप्राइज, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा...