1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला का बैग छीनकर भाग रहा था चोर, दूत बनकर आए कार वाले ने सिखाया ऐसा सबक कि अब चोरी का नाम नहीं लेगा

महिला का बैग छीनकर भाग रहा था चोर, दूत बनकर आए कार वाले ने सिखाया ऐसा सबक कि अब चोरी का नाम नहीं लेगा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 18, 2024 09:08 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 09:08 am IST

सोशल मीडिया पर एक चोरी की घटना तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक बाइक सवार चोर एक राहगीर का बैग छीनकर भाग रहा होता है। तभी एक कार वाला आता है और चोरी की इस घटना को रोक देता है।

चोरी की घटना CCTV में हुई कैद- India TV Hindi
चोरी की घटना CCTV में हुई कैद Image Source : SOCIAL MEDIA

राह चलते लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं हमें अक्सर पढ़ने को मिलती रहती हैं। अधिकतर चोर पैदल चलने वालों को अपना निशाना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले देखने को मिल जाते हैं, जिसमें चोर राहगीरों को लूटकर भागते दिखते हैं। उन्हें धमकाकर उनका कीमती समान छीनकर भाग जाते हैं, अगर विरोध करो तो हमला भी कर देते हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। जिसमें एक चोर राह चल रही महिला का बैग छीनकर भागने की कोशिश करता है लेकिन गनीमत रही कि समय हरते एक कार वाला दूत बनकर वहां पहुंचा और चोर को ऐसा सबक सिखाया कि अगली बार चोरी करने से पहले वह लाखों बार सोचेगा।

चोर को मिला इंस्टैंट कर्मा का फल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने हाथ में थैला लिए और गले में बैग लटकाए फुटपाथ पर चलते हुए जा रही है। तभी अचानक से वहां एक बाइक आकर रुकती है। महिला पीछे मुड़कर देखती है और फुटपाथ से भागने की कोशिश करती है। इसी बीच बाइक सवार युवक उसके पास आता है और उसका पीछा करते हुए उसके गले से बैग छीन लेता है। महिला अपनी जान बचाने के लिए बिना विरोध किए बैग उस चोर के हवाले कर देती है। जिसके बाद बाइक सवार चोर अपनी बाइक की ओर भागता है और वहां से जल्दी नकलने के लिए बाइक स्टार्ट करने लगता है। तभी एन्ट्री होती है एक कार वाले की। कार वाले ने बेबस महिला के साथ हुई चोरी की घटना देख लिया था। इसलिए चोर को सबक सिखाने के लिए वह सीधे चोर की बाइक में टक्कर मारता है। चोर बाइक से गिर जाता है और फिर खुद को संभालते हुए बाइक उठाने की कोशिश करने लगता है। कार वाला एक बार फिर से चोर को जोरदार टक्कर मारता है। ऐसे ही कार वाला बाइक में 4-5 बार टक्कर मारता है और चोर को घायल कर देता है। जब चोर को इस बात का एहसास होता है कि वह कार वाले के सामने बैग लेकर नहीं भाग पाएगा इसलिए वह बैग वापस महिला को सौंपकर बाइक उठाकर वहां से निकल लेता है। कार वाला फिर भी उसका पीछा करता है और वीडियो का यहीं अंत हो जाता है।

वीडियो देख लोग कार वाले की कर रहे तारीफ

चोरी की यह घटना सड़क पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sachkadwahai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। जबकि तमाम लोग कमेंट कर कार वाले की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज कल के जमाने में लोग मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने में हिचकते हैं लेकिन इस कार वाले ने महिला की न सिर्फ मदद की बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश की है।

ये भी पढ़ें:

जान से बढ़कर है क्या रील? कार चलाते Reel बना रही युवती गाड़ी समेत खाई में जा गिरी, मौत का Video दोस्त के कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

लड़की ने दादाजी की उम्र के 1-2 नहीं बल्कि बनाएं 7-7 बॉयफ्रेंड, पेंशन के पैसों से गर्लफ्रेंड को कराते हैं ऐश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।