1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Domino's Pizza को टक्कर देने मार्केट में उतरी ये कंपनी, लोगों ने कहा बस 19-20 का अंतर है

Domino's Pizza को टक्कर देने मार्केट में उतरी ये कंपनी, लोगों ने कहा बस 19-20 का अंतर है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 11, 2025 09:27 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 09:27 pm IST

भारतीय पिज्जा मार्केट में डोमिनोज़ जैसे नामी-गिरामी ब्रांड का दबदबा है। इसके नाम पर कहीं भी आउटलेट खोल लें, आपकी बिक्री होती रहेगी। डोमिनोज़ अपनी तेज डिलीवरी और कस्टमाइज्ड मेन्यू के दम पर भारतीय ग्राहकों का दिल जीता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर Image Source : SOCIAL MEDIA

पिज्जा के नाम पर हमारे दिमाग में सिर्फ एक ही कंपनी का नाम आता है और वो है Domino's Pizza. भारत समेत पूरी दुनिया में इस कंपनी ने अपना एक अलग ही नाम स्थापित कर रखा है। पिज्जा मतलब Domino's Pizza, लोगों के मन में इस पिज्जा कंपनी के लिए कुछ ऐसी ही अवधारणा है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर ने इस कंपनी के कॉम्पिटिशन की चर्चा शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि पिज्जा मार्केट में Domino's Pizza को टक्कर देने के लिए एक नई कंपनी आ चुकी है। 

Domino's का देसी वर्जन हुआ लॉन्च

इस कंपनी का नाम अब तक सोशल मीडिया पर ही उभरकर सामने आया है। वायरल पोस्ट के अनुसार इस कंपनी का नाम D'Manoj Pizza है। जो सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज और आकर्षक मार्केटिंग के साथ Domino's Pizza जैसे बड़े ब्रांड को टक्कर देते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर D'Manoj Pizza का एक पोस्टर वायरल हुआ, जिसका नाम काफी हद तक Domino's Pizza से मिलता-जुलता है। इस वायरल पोस्टर ने ना सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि मार्केट में एक कॉम्पिटिशन जैसी चर्चा का विषय भी छेड़ दिया। D'Manoj Pizza का इस पोस्टर को मजेदार और देसी तरीके से पेश किया गया है। जिसे लेकर लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।  

वायरल पोस्टर पर लोगों ने खूब लिए मजे

पोस्टर के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह है इसका मजेदार और रिलेटेबल नाम। जो कि Domino's Pizza से काफी हद तक मिलता-जुलता है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर इस पोस्टरो को शेयर किया जा रहा है। लोग इसे Domino's pizza का देसी वर्जन बता रहे हैं। इस पोस्टर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @memeblaster__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा- अब मैं भी मैक द्रोणाचार्य शुरू करने जा रहा हूँ। दूसरे ने लिखा- पहले अमेरिका कहता था क्या हो तुम, आज हम अमेरिका की आंखों में आंखें डालकर बोलते हैं, तू क्या है बे! तीसरे ने लिखा- मेरे घर के पास भी KFC की जगह AFC खुल रखी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

उस्तादों का भी उस्ताद निकला ये ऑटो रिक्शा वाला, गर्मी से बचने के लिए गाड़ी में ही लगवा लिया कूलर

किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।