1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे ने किया ऐसा काम कि लोग बोल पड़े- 'ऑनलाइन क्लास से पास होने का नतीजा है'

इस बंदे ने किया ऐसा काम कि लोग बोल पड़े- 'ऑनलाइन क्लास से पास होने का नतीजा है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2023 01:04 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 01:04 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक बंदा काम करते-करते खुद के लिए मुसीबत मोल लेता है। वीडियो देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

वेल्डिंग करके अपनी गर्दन फंसा ली- India TV Hindi
वेल्डिंग करके अपनी गर्दन फंसा ली Image Source : TWITTER

इस देश में आज देखने के लिए कितने सारे ऐतिहासिक इमारते हैं। इन शानदार इमारतों को देखने के बाद हर कोई उन्हें बनाने वालों की तारीफ करता है। क्योंकि डिजाइन भले ही कोई बनाता हो मगर असली कला एक कारीगर की होती है। अपनी कली की वजह से कारीगर एक साधारण इमारत को भी भव्य बना देता है। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक अलग ही वीडियो देखने के मिलता है। वायरल वीडियो में एक कारीगर काम करते-करते खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर देता है।

कहां से सीखी ऐसी कारीगरी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी लोहे की वेल्डिंग कर रहा है। शख्स एक तरफ का लोहा जोड़ने के बाद अपनी गर्दन घूमा कर दूसरी तरफ का लोहा जोड़ता है। अपने काम में बंदा इतना खो जाता है कि उसे यह ख्याल ही नहीं आता है कि उसने अपनी गर्दन को लोहे के बीच में फंसा ली है। इसके बाद जब वह अपनी गर्दन निकालने की कोशिश करता है, तब उसे अपनी गलती का एहसास होता है।

आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो

लोगों ने लिए खूब मजे

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @cctvidiots नाम के पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- इसने अपने लिए अच्छा नेकलेस बनाया है। तो दूसरे बंदे ने कहा- यह ऑनलाइन क्लास में पढ़कर पास हुआ है।

ये भी पढ़ें-

मेरा देश "नहीं" बदल रहा, ट्रेन में बिना टिकट सफर करते पकड़े गए 'नेताजी', बहस का वीडियो वायरल

Bandar Viral Video: अब सब की पोल खुलेगी क्योंकि फाइल चेक करने खुद दफ्तर पहुंचे 'बंदर मामा'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।