इस दुनिया में टैलेंट और टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। पहले लोगों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए आसानी से प्लेटफॉर्म नहीं मिलता था। मगर जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आए हैं, लोगों का काम आसान हो गया है। अगर लोगों के अंदर टैलेंट है तो उन्हें बस अपने टैलेंट को सोशल मीडिया पर प्रस्तुत करना है। इसके बाद का सारा काम सोशल मीडिया और इन प्लेटफॉर्म्स की जनता कर देती है। वीडियो और फोटो जिसमें शख्स का आर्ट नजर आता है, उसे लोग काफी शेयर करते हैं और कमेंट में उसकी तारीफ भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको दिल जीत लेगा।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे अगर आपने एक बार देख लिया जो निश्चित तौर पर आप शख्स के आर्ट के फैन हो जाएंगे। वीडियो में नजर आता है कि शख्स ने किसी कागज पर एक स्केच बनाया हुआ है जो आधा-अधुरा है। इसके बाद वह चम्मच, ग्लास और बोतल जैसी चीजों की छाया(Shadow) से उसे पूरा करता है। शख्स का टैलेंट इतना गजब है कि उसे शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है। आप खुद एक बार उसका वीडियो देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
कौन है यह टैलेंटेड शख्स?
इस वायरल वीडियो को तो एक्स (पहले ट्विटर) पर @ThebestFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 16 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। मगर यह टैलेंट किसी और शख्स का जिसका वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट में उस शख्स का नाम बताया जिसने ये सारे स्केच बनाए हैं। लोगों के कमेंट्स के मुताबिक इस तरह के स्केच Vincent Bal नाम का शख्स बनाता है और अपने इंस्टाग्राम हैंडल(vincent_bal) पर शेयर करता है। हमने शख्स के हैंडल की जांच की तो वहां इस तरह के कई वीडियो मिलें जिसमें शख्स ने अपना टैलेंट दिखाया है। Vincent Bal ने अपने बायो में खुद को Shadowology लिखा हुआ है। आप शख्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर इस तरह के और भी वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
रात को कभी मत देखना ऐसा फंगस वरना देखकर हालत हो जाएगी खराब, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
समय की कीमत जानता है यह शख्स, ट्रैफिक के बीच फोन से पढ़ता दिखा Zomato का डिलीवरी बॉय, देखें Video