हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होती ही रहता है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर वीडियो लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए शेयर किया जाता है जो वायरल भी होते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोग कुछ अजीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। आप सभी ने भी ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जरूर ही देखा होगा। मगर इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जो आपके मन में एक सवाल पैदा कर सकता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
पापड़ का वीडियो हुआ वायरल
पापड़ एक ऐसा व्यंजन है जो किसी भी खाने का स्वाद और भी बढ़ा देता है। दाल और चावल के साथ तो पापड़ की जोड़ी खूब जमती है। भारत के लोग पापड़ खाना काफी पसंद करते हैं। अगर आपको भी पापड़ खाना पसंद है तो फिर आपके लिए ही एक वीजियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि महिला ने बैटर को धूप में फैला कर उसे हल्का सूखा दिया है। इसके बाद पापड़ को धूप में पूरी तरह से सुखाने से पहले वह उसे गोल शेप में काट रही है। इसके लिए महिला किसी मशीन का नहीं बल्कि एक कटोरी का इस्तेमाल कर रही है। और हां, कटोरी पर प्रेशर बनाने के लिए उसे अपने गंदे पैरों से ही दबा रही है। इस दौरान महिला का गंदा पैर पापड़ पर भी लग रहा है। मगर उसे इस बात की कोई चिंता नहीं है। इसके बाद उस पापड़ को धूप में अच्छे से सुखाने के लिए फैला दिया जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टग्राम पर kualuhleidong नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 71 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये दादी के हाथ का नहीं बल्कि पैर का खाना है। दूसरे यूजर ने लिखा- पापड़ खाना आज से बंद। तीसरे यूजर ने लिखा- आज के बाद मैं पापड़ कभी नहीं खाऊंगा।
ये भी पढ़ें-
'मेले बाबू ने थाना थाया' नाम से शख्स ने खोला किचन सर्विस, फोटो हुई वायरल तो लोग लेने लगे मजे
ये लगन है या फिर मजबूरी? चलती स्कूटी पर काम करता दिखा बच्चा, Video हुआ वायरल