1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कपड़े उतार महिला ने फ्लाइट में किया हंगामा, सिगरेट पीने और कॉकपिट में जाने की करने लगी जिद, देखें Video

कपड़े उतार महिला ने फ्लाइट में किया हंगामा, सिगरेट पीने और कॉकपिट में जाने की करने लगी जिद, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 19, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 02:03 pm IST

एक महिला प्लेन में सेमीन्यूड होकर सबके सामने हंगामा करने लगी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लाइट मेंबर्स का कहना है कि महिला शायद नशे की हालत में थी।

अंझेलिका मोस्‍कविटिना (Anzhelika Moskvitina) - India TV Hindi
अंझेलिका मोस्‍कविटिना (Anzhelika Moskvitina) नाम की महिला यात्री ने प्लेन में कपड़े उतारकर खूब हंगामा किया। (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : SOCIAL MEDIA

एक फ्लाइट में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला यात्री ने अपने कपड़े उतार दिए। महिला सीगरेट पीना चाहती थी और वह कॉकपिट में जाने की जिद कर रही थी। महिला को प्लाइट के क्रू मेंबर्स ने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। वहीं एक क्रू मेंबर महिला को काबू करने की कोशिश कर रहा था तभी उसने उसे दांतों से काट लिया। इस घटना से पूरे फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। 'द इंडिपेंडेट' के मुताबिक- फ्लाइट स्‍टावरोपोल (Stavropol) से रूस की राजधानी मास्‍को (Moscow) जा रही थी। इसी दौरान अंझेलिका मोस्‍कविटिना (Anzhelika Moskvitina) नाम की महिला यात्री ने फ्लाइट के टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीने लगी। पुलिस ने स्टावरोपोल से मॉस्को जा रहे एअरोफ़्लोट विमान में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। महिला ने फ्लाइट में बच्चों सहित दूसरे यात्रियों के सामने अपना टॉप उतार दिया। जिसके बाद वह सेमीन्यूड होकर सबके सामने हंगामा करने लगी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लाइट मेंबर्स का कहना है कि शायद महिला नशे की हालत में थी। 

कपड़े उतार कॉकपीट में जाने की कर रही थी जिद

महिला प्लेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर सिगरेट पी रही थी तभी प्लेन में टर्बोलेंस होने लगा। टर्बोलेंस मतलब ये कि जब प्लेन हवा में होता है तब उसमें कंपन होने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला बिना कपड़े के नजर आ रही है। यह देख विमान में बैठे कुछ लोग उसे अपनी सीट पर बैठने और कपड़े पहन लेने को कहा। एक क्रू मेंबर ने महिला को समझाने की कोशिश भी की और उसे कहा कि विमान में बच्चे भी मौजूद हैं कम से कम इस बात का तो वह ख्याल रखे। इसी दौरान जब एक फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला को कंबल से ढंकने की कोशिश की तो उसने उसे मना कर दिया। इसके बाद महिला प्लेन के कॉकपिट में बैठने की जिद करने लगी। कॉकपिट वह जगह होता है जहां पायलट और को पायलट एक साथ बैठते हैं। अंझेलिका मोस्‍कविटिना का कहना था कि उसे कॉकपिट में बैठने दिया जाए इसके लिए वह मानसिक अस्पताल या जेल भी जाने को तैयार है।

अंझेलिका मोस्‍कविटिना (Anzhelika Moskvitina)
Image Source : TWITTERअंझेलिका मोस्‍कविटिना (Anzhelika Moskvitina)

महिला को गिरफ्तार किया गया

वीडियो में महिला को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि भले ही मुझे जान से मार दो लेकिन मुझे सीगरेट पीने दो। इसके बाद प्लाइट के क्रू मेंबर ने उन्हें शांत रहने को कहा लेकिन जब महिला नहीं मानी तब उसे एक तार से बांध दिया गया। महिला ने तार से अपने आप को छुड़ा लिया। अंझेलिका जैसे ही मॉस्को एयरपोर्ट पर पहुंची वैसे ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में एयरलाइन कंपनी एयरफ्लोट ने अपना बयान जारी किया जिसमें बताया गया कि महिला फ्लाइट में सिगरेट पीने और कॉकपिट में बैठने की जिद कर रही थी। जिसके बाद महिला की हरकतों को देखकर पायलट ने उसे बांधने का ऑर्डर दिया।

यह भी पढ़ें: 

गांव में 8 शेर एक साथ घूमते हुए दिखे, गलियों में शिकार के लिए लगा रहे थे चक्कर, देखें ये Video

Prithivi Shaw संग विवादों में आई सपना गिल हैं बेहद Hot, दिवाना बना देंगी ये Pics

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।