1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला के पति ने दिया धोखा, नाराज पत्नी ने प्रेमिका संग अखबार में छपवा दी फोटो

महिला के पति ने दिया धोखा, नाराज पत्नी ने प्रेमिका संग अखबार में छपवा दी फोटो

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 18, 2023 06:47 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 06:49 pm IST

एक महिला को अपने पति के दूसरे रिश्ते के बारे में जब पता चला तो वह अपने पति और उसकी प्रेमिका की तस्वीर अखबार में छपवा दी।

महिला ने अपने पति से कुछ ऐसे बदला लिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
महिला ने अपने पति से कुछ ऐसे बदला लिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PICSABAY

एक महिला ने अपने पति को दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता रखने पर उसे ऐसा सबक सिखाया जिसे वह कभी भूल नहीं सकता। महिला ने बताया कि उसका पति उसे धोखा देकर किसी और लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। महिला ने उसे सबक सीखाने के लिए अपने पति और उसकी प्रेमिका का फोटो अखबार में छपवा दिया। महिला ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेडिट पर भी पोस्ट किया था। महिला ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे पति मेरे साथ 5 साल से रह रहे थे। जिसके बाद वह एक और शादीशुदा महिला के साथ रहने लगे और मुझे धोखा दिया। मैंने अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की फोटो अखबार में छपवा दी है। महिला ने उन दोनों की तस्वीरों को रेडिट पर भी शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर भी किया पोस्ट

महिला ने अपने रेडिट पोस्ट में आगे लिखा कि पिछले कुछ समय से हमारे बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। मैंने उनसे कई बार कहा कि आपस में बैठकर बात कर लेते हैं। हमारे काउउंसलर ने भी यहीं सलाह दी थी लेकिन वह कहीं और व्यस्त थे। ऐसे में मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा है। महिला का यह पोस्ट बहुत ही वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स को उसका बदला लेने का तरीका बहुत अच्छा लगा। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा- बहुत ही परफेक्ट तरीके से बदला लिया गया है। महिला के इस कारनामे को देखते हुए यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह न्यूक्लियर रिवेंज जैसा था। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- ऐसा परफेक्ट बदला उसने कभी नहीं देखा। कुछ यूजर्स ने महिला की तारीफदारी की तो कई यूजर्स ने उसका खुलकर समर्थन किया।

यह भी पढ़ें:

शख्स ने शैंपू लगाकर किंग कोबरा को नहलाया, देखें इस खुराफाती इंसान का Video

अकेले मगरमच्छ पर शेरों के झुंड ने किया हमला, Video में देखें खूंखार जानवर का शिकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।