1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ब्रिटिश लड़के ने बनाया दाल पकवान, Video पर कमेंट कर भारतीयों ने बताया खाने का तरीका

ब्रिटिश लड़के ने बनाया दाल पकवान, Video पर कमेंट कर भारतीयों ने बताया खाने का तरीका

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 01, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 01:36 pm IST

ब्रिटेन के रहने वाले एक लड़के ने अपनी कुकिंग स्किल्स को लोगों के सामने रखा है। लड़के को भारतीय पकवान बेहद पसंद है इसलिए वह अपने अधिकतर वीडियो में इंडियन फूड डिश को बनाते हुए दिखता है। इस बार उसने दाल पकवान बनाया है, जिसका वीडियो उसने खुद शेयर किया है।

दाल पकवान खाते ब्रिटिश नागरिक- India TV Hindi
दाल पकवान खाते ब्रिटिश नागरिक Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत के लोगों को मसालेदार खाना बेहद पसंद है। यहां के खान-पान को विदेश के लोग भी पसंद करते हैं। ऐसे ही एक विदेशी नागरिक ने भारत में बनने वाले दाल पकवान को अपने घर पर खुद से बनाया और उसका लुत्फ उठाया। ये विदेशी नागरिक ब्रिटेन का रहने वाला है और उसका नाम जेक ड्रायन है। जेक ड्रायन को भारतीय खाना बहुत पसंद है इसलिए वे विभिन्न भारतीय पकवानों को खुद ही अपने घर पर बनाते हैं और उनका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने दाल पकवान बनाने और खाने का वीडियो शेयर किया है। 

अक्सर बनाते रहते हैं भारतीय पकवान

यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले जेक ड्रायन अपने भारतीय पकवानों के दीवाने हैं। इसी वजह से वह अपने इंस्‍टाग्राम पर अपने इस पैशन को लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इंस्‍टाग्राम पर खाने के शौकीन लोगों ने ड्रायन के कई इंडियन फूड्स के वीडियो पर अपनी राय भी रखी है। इस बार वह अपने वीडियो में दाल पकवान बनाते दिख रहे हैं। जिसे भारत के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जेक ड्रायन ने लिखा कि, "बिना तड़के के दाल पकवान तैयार करना, यह बिल्कुल स्वादिष्ट है! इसे आज़माएं !" बता दें कि जेक ड्रायन का अक्सर भारतीय पकवानों को बनाते रहते हैं और उन्हें लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने मिर्ची वड़ा बनाया था। जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने पेज पर शेयर किया था। जेक ड्रायन का इंस्टाग्राम पेज भारतीय पकवानों से भरा हुआ है। 

लोगों ने लड़के की कुकिंग स्किल की तारीफ की

ड्रायन की कुकिंग स्किल को लेकर लोगों ने खुलकर अपना प्यार लुटाया है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देने वाले लोग अधिकतर भारतीय यूजर्स हैं। जिन्होंने जेक ड्रायन के इस वीडियो को देखने के बाद उनकी खूब तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने जेक को दाल पकवान खाने का सही तरीका भी बताया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'यह देखने में बहुत बढ़िया लग रहा है, आज मैं भी इसे बनाऊंगा।' दूसरे ने लिखा - 'दाल पकवान मेरी पसंदीदा डिश में से एक है। देखते ही मुंह में पानी आ गया।' तीसरे ने लिखा - दाल पकवान को खाने का तरीका थोड़ा अलग है। पकवान को दाल में तोड़कर डालना होता है फिर उसे खाना होता है।" ड्रायन के वीडियो पर कई अन्य लोगों ने भी कमेंट किया और कहा कि, 'कौन जानता था कि दाल पकवान बनाना इतना आसान लग सकता है?'

ये भी पढ़ें:

Cute Hippo Baby की मासूमियत पर फिदा हुई पब्लिक, Video देख लोगों ने बताया इंटरनेट पर अब तक का सबसे प्यारा कंटेंट

Sea Beach पर मौज कर रहे थे लोग, अचानक सिर के ऊपर से गुजरा प्लेन, खड़े-खड़े लोगों के सूख गए प्राण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।