1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल पर भी चढ़ गया रील बनाने का बुखार, Video देखने के बाद लोग जमकर ले रहे हैं मजे

अंकल पर भी चढ़ गया रील बनाने का बुखार, Video देखने के बाद लोग जमकर ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2024 05:36 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 05:36 pm IST

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंकल रील के लिए मार्केट में अजीब सा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
मार्केट में रील बनाते अंकल का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल अधिकतर लोगों को रील बनाने की लत लग चुकी है। वो कुछ भी करके बस रील बनाना चाहते हैं। कुछ लोग तो मेहनत करते हैं और अच्छे कंटेंट पर वीडियो बनाते हैं जिसे देखने के बाद लोग भी उनकी तारीफ करते हैं। मगर कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपने वीडियो में अजीब हरकत करते हुए दिखते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भरमार है। ऐसे अजीब हरकत वाले वीडियो देखने के बाद लोग भी मजे लेने में पीछे नहीं हटते हैं और एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ ऐसा ही हो रहा है। आइए आपको उस वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।

अंकल ने बीच मार्केट में बनाई रील

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक मार्केट में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। तभी एक अंकल आते हैं और अपना डांस करना शुरू कर देते हैं। अगर उनका डांस अच्छा होता तो लोग तारीफ भी करते मगर मार्केट में अजीबो-गरीब डांस करके अंकल ने अपना वीडियो बनवाया। वीडियो में नजर आता है कि एक महिला जिसका ध्यान दुकान पर था, वो अंकल को ऐसी हरकत करते देखती है और डर जाती है। महिला भी हैरान हो जाती है कि यह आदमी क्या कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर naughtyboii65 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये पापा की परी नहीं परी के पापा हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- पापा ही परी है। तीसरे यूजर ने लिखा- उस महिला को लगा होगा कि पक्का मिर्गी का दौरा पड़ा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- हरकते ये कर रहा है और शर्म मुझे आ रही है।

ये भी पढ़ें-

ये मजदूर का हाथ है कातिया! शख्स का Video देखने के बाद आपको भी याद आएगा सनी देओल का यह डायलॉग

चोर का यह टैलेंट देखने के बाद आपको सताने लगेगी आपके बाइक की चिंता, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।