इस दुनिया में एक से बढ़कर एक ज्ञानी लोग हैं और जब वो अपने ज्ञान की गंगा बहाना शुरू करते हैं तो फिर सुनने वाला हर इंसान हैरान हो जाता है। ऐसे ज्ञानी लोगों से तो आप भी कई बार मिले ही होंगे। अधिकतर ज्ञानी लोग शराब के बारे में ही ज्ञान देते हुए मिलते हैं और अपनी तरफ से शराब को सही बताते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो अलग-अलग समय पर देखने को मिलते ही हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में एक चचा शराब को लेकर अपना ज्ञान दे रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में वो ऐसा क्या बोल दिए कि वीडियो वायरल हो गया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें चचा बोलते हैं, 'कहते हैं कि दारू बेकार है लेकिन दारू बेकार नहीं है। दारू अपनी जगह सही है। उसे क्या है, बदनाम कर रखा है, शराब पीने वालों ने। शराब पीते हैं लेकिन वो शराब की कद्र नहीं करते। 1 बोतल की जगह 2 बोतल पियो, अपने घर में पियो। अपने घर लेकर जाओ उस चीज को, बैठकर पियो बढ़िया। इज्जत से पियो, इज्जत के लिए बनाई है।' इसके आगे चचा कहते हैं, 'शराबी को शराबी नहीं कहोगे तो क्या मंदिर का पुजारी कहोगे और गेंहू को गेंहू नहीं कहोगे तो क्या जुआरी कहोगे।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर foofaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दारू तो इज्जत के लिए बनाई है।' खबर लिखे दाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही बात है, बदनाम मत करो दारू को। दूसरे यूजर ने लिखा- शराब बचाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरा दारुबाज समाज अंकल कि बात से सहमत हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सही बात है अंकल जी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये सब रील का चक्कर है बाबू भैया, वायरल Video देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे
बिहारी आदमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए! वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी