1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उर्फी जावेद का भाई! शख्स ने पहना बोरे से बना हुआ ड्रेस, लोगों ने कहा- कचरा वाला

उर्फी जावेद का भाई! शख्स ने पहना बोरे से बना हुआ ड्रेस, लोगों ने कहा- कचरा वाला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 26, 2023 06:00 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 06:00 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बोरा पहना हुआ नजर आ रहा है। लोग इस शख्स को उर्फी जावेद का भाई बता रहे हैं।

बोरे से बना हुआ ड्रेस शख्स ने पहना।- India TV Hindi
बोरे से बना हुआ ड्रेस शख्स ने पहना। Image Source : INSTAGRAM

कपड़ों को लेकर लोग बहुत ही सजग होते हैं। कुछ लोग हमेशा डिसेंट कपड़े पहनना पसंद करते हैं तो कुछ लोग फैशन के अनुसार अपने ड्रेस का लुक चेंज कर देते हैं। लेकिन उर्फी जावेद और रणवीर सिंह जैसे कपड़े पहनने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। इनके कपड़े इतने उट पटांग होते हैं कि आम इंसान तो इसे कभी पहनने के बारे में सोच ही नहीं सकता। हांलाकि ये कपड़े आम इंसान पहन भी नहीं सकते क्योंकि ये इतने महंगे होते हैं कि इन्हें खरीदना और पहनना आम लोगों के बस की बात नहीं है। इन कपड़ों को महंगे डिजाइनर ही तैयार करते हैं। लेकिन अगर आपको उर्फी जावेद और रणवीर सिंह जैसे कपड़े खरीदने हो तो एक दुकानदार ने एक वीडियो के जरिए दुकान का प्रमोशन कर लोगों को इसकी जानकारी दे रहा है।

शख्स ने पहना बोरे से बना हुआ शर्ट और पैंट

इंस्टाग्राम पर SHREE RAM VASTRA BHANDAR NX ने अपने नए कपड़ों के कलेक्शन को वीडियो के जरिए शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स बोरे के ड्रेस में नजर आ रहा है। वह बोरे से बना हुआ शर्ट और पैंट पहना हुआ है। शख्स ने इस ड्रेस को एक्सेसरिज और जूतों के साथ पेयर किया है। यह वीडियो अहमदाबाद का बताया जा रहा है और वीडियो के कैप्शन में दुकान का एड्रेस भी लिखा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

उर्फी जावेद के भाई का वीडियो वायरल

वीडियो देखने के बाद लोग इस पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने शख्स का ड्रेसिंग स्टाइल देखकर उसे उर्फी जावेद का भाई बताया तो वहीं दूसरे यूजर ने शख्स का नाम बर्फी जावेद बताया। जबकि एक अन्य यूजर ने शख्स को कचरा वाला कहा। वीडियो देख लोगों की हंसी का ठिकाना नहीं रहा। आज तक किसी ने यह सोचा

भी नहीं होगा कि रियल लाइफ में कोई दुकान ऐसे कपड़े बनाकर उसे बेचेगा।

ये भी पढ़ें: 

"बेशरम रंग" गाने पर लड़की ने अपने डांस से कर दिया इंटरनेट का पारा गर्म, यूजर्स बोलें- इसके आगे तो दीपिका भी फेल

ग्वालियर में महिलाओं ने साड़ी पहनकर खेला फुटबॉल, 25 साल की भाभी से लेकर 72 साल की दादी ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।