1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सिर्फ ATM ही नहीं कुछ भी चोरी हो सकता है यहां, AC से लेकर कैमरा तक, सब पर मारा गया ताला

Video: सिर्फ ATM ही नहीं कुछ भी चोरी हो सकता है यहां, AC से लेकर कैमरा तक, सब पर मारा गया ताला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 04, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 10:49 pm IST

चोरी से बचने के लिए लोग अब हर चीज पर ताला लगाने लगे हैं। ATM के अंदर AC यूनिट्स को लोहे की जंजीरों से बंद कर उसमें ताला मारा जा रहा है, सीसीटीवी कैमरों को पिंजरे में बंद किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा ही वाकया आपको देखने को मिलेगा।

AC और कैमरे पर मारा गया ताला- India TV Hindi
AC और कैमरे पर मारा गया ताला Image Source : SOCIAL MEDIA

चोरों की शरारत और जुगाड़ का कोई जवाब नहीं! चोर अब न सिर्फ ATM मशीनें, बल्कि AC, सीसीटीवी कैमरे, और यहां तक कि सड़क के साइनबोर्ड तक चोरी कर लिए जा रहे हैं। इन चोरों से बचने के लिए लोग ताले पर ताला लगाने को मजबूर हैं। कुछ ऐसे ही एक वाकये का नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक ATM में चोरी के डर से अंदर लगे AC और सीसीटीवी कैमरे तक पर ताला मार दिया गया है। ताकि चोर उन्हें ना चुका कर ले जाएं।

AC और CCTV कैमरे पर भी ताला

आए दिन चोरी की एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में चोरी से बचने के लिए ATM के साथ-साथ अंदर लगे AC और CCTV कैमरे पर भी ताला मार दिया गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ATM के अंदर लगे AC यूनिट को एक बड़े से लोहे के जाली में पैक कर उस पर बाहर से ताला मार दिया गया है। इतना ही नहीं जब कैमरा आगे बढ़ता है तो ये भी देखने को मिलता है कि ATM के अंदर लगे CCTV कैमरे पर भी ताला जड़ा हुआ है। यह नजारा देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ATM तो चोरी हो ही सकता है लेकिन उसके अलावा ATM के अंदर लगे कैमरे और एसी भी चोरी हो सकती है।

वीडियो देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा काम सिर्फ बिहार में ही हो सकता है।" दूसरे ने लिखा, "बिहार के चोर इतने टैलेंटेड हैं कि अगर नौकरी मिल जाए, तो ISRO में रॉकेट बना दें।" तीसरे ने लिखा, "अगली बार चोर मेरे घर का बिजली का मीटर चुरा ले जाएं, बिल से तो छुटकारा मिलेगा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

उम्र से भी बड़ी हैं इस भाई की जिम्मेदारियां, वंदे भारत के स्टाफ का यह Video देख भर आएंगी आपकी आंखें

हापुड़ के बृजघाट में हुआ "झाड़ू युद्ध", महिलाओं के बीच मारपीट का यह Video जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।