1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पूरा मोहल्ला देख रहा है! सड़क किनारे रील बनाती लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

पूरा मोहल्ला देख रहा है! सड़क किनारे रील बनाती लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 16, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Dec 16, 2024 11:52 pm IST

अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की रील बनाते हुए नजर आ रही है। मगर वीडियो के वायरल होने का कारण रील बनाने की जगह है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और किस वीडियो में क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी अलग-अलग प्रकार के सभी वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन जुगाड़ का वीडियो देखना होता है। इसके अलावा रील बनाने वाले लोगों के भी काफी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रील बनाते हुए नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फ्लाईओवर का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक किनारे कई लोग खड़े होकर सामने की तरफ देख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स जब कैमरे को सामने की तरफ मोड़ता है तो नजर आता है कि एक लड़की दूसरे किनारे डांस करते हुए रील बनवा रही है। और सभी लोग वहां खड़े होकर उसी को देख रहे हैं। इतना ही नहीं, एक शख्स जो अपनी बाइक पर जा रहा था, वो भी रफ्तार धीमी करके उस लड़की को देखने लगता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेकिंग रील्स कहीं भी कभी भी, इंडिया बदल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई जगह तो छोड़ दो। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा मोहल्ला देख रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लोग कहीं भी शुरू हो जाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मास्क की भी क्या जरूरत है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के इंजन की छत पर लेटकर शख्स ने किया सफर, Video बनाया जो अब हो रहा है खूब वायरल

आंटी ने कैमरा देख लिया होता तो नहीं करती यह काम, अब Video जमकर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।