1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होटल के परिसर में घूमते 'शेर' का Video हुआ वायरल, लोगों ने बताई वीडियो की पूरी सच्चाई

होटल के परिसर में घूमते 'शेर' का Video हुआ वायरल, लोगों ने बताई वीडियो की पूरी सच्चाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 09, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 04:39 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शेर किसी होटल के परिसर में घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने वीडियो की पूरी जानकारी दी है।

होटल के परिसर में घूमता हुआ शेर- India TV Hindi
होटल के परिसर में घूमता हुआ शेर Image Source : SOCIAL MEDIA

शेर एक ऐसा जानवर है जिसको पिंजरे में देखना हर किसी को पसंद है। मगर सोचिए कभी वही शेर आपके सामने आकर खड़ा हो जाए तो कैसा लगेगा। चलिए ये छोड़िए, ये सोचिए कि आप सुबह उठकर अपने घर या फिर सोसाइटी का CCTV फुटेज चेक करते हैं और पाते हैं कि रात में जब आप चैन की नींद सो रहे थे, तभी एक शेर आपके इलाके में घूम कर गया है। तब कैसा लगेगा। ऐसा ही एक CCTV का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर कहीं से टहलते हुए एक दरवाजा कूदता है और परिसर के अंदर प्रवेश कर लेता है। वीडियो देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रात का समय है। शेर पूरे परिसर में आराम से टहलता हुआ दिखाई देता है। शायद वह किसी शिकार के तलाश में भटकते हुए वहां आया था मगर शिकार नहीं मिलने के बाद वह वापस चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

कहां का है यह वायरल वीडियो

वीडियो के कमेंट में विशाल कुमार नाम के शख्स ने पूछा कि यह कौन सी जगह है? इसके जवाब में कुलदीप नाम के शख्स ने बताया कि, यह वीडियो मेरे होमटाउन जूनागढ़ के बेलेव्यू सरोवर पोर्टिको होटल का है। हम अक्सर जंगल के राजा को रात में अपने शहर की सड़कों पर घूमते हुए देखते हैं। इस पर रिप्लाई करते हुए सौरभ नाम के शख्स ने लिखा कि, मुझे लगा यह गुजरात के गिर का है। मगर विपुल चावड़ा नाम के शख्स ने रिप्लाई देते हुए बताया कि यह गुजरात के जूनागढ़ का 2 साल पुराना वीडियो है।

अन्य लोगों ने क्या किया कमेंट

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 84 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नॉर्मल बात है जूनागढ़ वालों के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा- शेर से ज्यादा म्यूजिक डरावना है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ ऐसा करो कि देखने वाले का दिमाग हिल जाए, कुछ ऐसा ही इस शख्स ने किया, Video हो गया वायरल

सलीम लाला का पता पढ़कर डिलीवरी बॉय का चकराया सिर, वायरल पोस्ट पर लोगों ने खूब लिए मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।