1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कलयुग अपने पीक पर है! तौलिये में बंदे को देख लोग बोले- 'ये तो कोरोना से भी खतरनाक लहर है'

कलयुग अपने पीक पर है! तौलिये में बंदे को देख लोग बोले- 'ये तो कोरोना से भी खतरनाक लहर है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 09, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 03:56 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स तौलिया लपेटकर बीच चौराहे पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद लोगों ने मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Viral- India TV Hindi
बीच चौराहे पर तौलिया लपेट कर बंदे ने बनाया माहौल Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया एंटरनटेनमेंट की चलती फिरती दुकान है। जब भी किसी का मूड अपसेट होता है, वह सोशल मीडिया की दुनिया में जा पहुंचता है। यहां लोगों के लिए हर तरह का कंटेंट मौजूद है जो उनका दिन बना देता है। अभी भी कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपने सभी दोस्तों को शेयर करेंगे। वायरल वीडियो में एक बंदा तौलिया लपेटकर बीच चौराहे पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएं और एक से एक मजेदार कमेंट्स की लड़ी लगा दी।

वायरल हो गया वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदे ने अपने बदन पर सिर्फ तौलिया लपेटा हुआ है। तौलिया लपेटा हुआ यह बंदा बीच चौराहे पर खड़े होकर पहाड़ी गाने पर डांस कर रहा है। वहां से गुजरता हर शख्स इसको देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। हमारा अंदाजा है कि आपने पहले ऐसा नजारा कभी भी नहीं देखा होगा। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

लोगों ने लिए जमकर मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dumbest_man1811 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है- क्या मतलब यह ट्रैफिक पुलिस का ड्रेस कोड है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजे लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा- पैसा कमाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं कह रहा हूं ये लहर कोरोना से भी खतरनाक है। तीसरे यूजर ने लिखा- यही लोग कलयुग के अंत का कारण बनेंगे। क्या आपने कभी ऐसे किसी बंदे को डांस करते हुए देखा है? अगर देखा है तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

क्लास में झगड़ते स्टूडेंट्स को रोकने पहुंची टीचर, इसके बाद बच्चों ने किया कुछ ऐसा कि रोने लग गई मैम

भाई ने कॉलेज प्रॉम्प के लिए Crush को भेजा प्रपोजल, फिर लड़की ने ऐसा किया मना कि सदियों तक रखेगा याद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।