1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: कार में लगा स्क्रैच, गुस्से में आग बबूला होकर ड्राइवर ने दूसरे की गाड़ी का शीशा तोड़ा

Video: कार में लगा स्क्रैच, गुस्से में आग बबूला होकर ड्राइवर ने दूसरे की गाड़ी का शीशा तोड़ा

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Pankaj Yadav
 Published : May 29, 2023 02:15 pm IST,  Updated : May 29, 2023 02:15 pm IST

पुणे के औंध इलाके ट्रैफिक के चलते एक युवक की कार में पीछे से आ रही कार टच हो जाती है जिसके बाद युवक गुस्से में आग बबूला होकर दूसरी कार पर चढ़कर उसका शीशा तोड़ देता है।

गाड़ी के बोनट पर चढ़कर शीशा तोड़ता हुआ युवक।- India TV Hindi
गाड़ी के बोनट पर चढ़कर शीशा तोड़ता हुआ युवक। Image Source : INDIA TV

छोटी-छोटी बात पर कई लोग अपना आपा खो बैठते हैं और खुद के साथ-साथ दूसरों का भी नुकसान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां भारी-भरकम ट्रैफिक के बीच एक युवक की कार में दूसरे व्यक्ति के वाहन से स्क्रैच लग गया। जिस पर युवक गुस्से में आग बबूला हो कर दूसरे व्यक्ति के कार  पर चढ़ गया और उसके आगे का शीशा तोड़ दिया। मामला पुणे के औंध इलाके का है। युवक का नाम सतीश काटे है, जिसने कार पर चढ़कर गाड़ी का फ्रंट का शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुणे के चतुरसिंही थाने में मामला दर्ज करवाया है।

गुस्से में युवक ने दूसरी कार का फ्रंट शीशा तोड़ा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह साफ तौर पर दिख रहा है कि एक युवक ट्रैफिक के बीच गुस्से में आग बबूला होकर अपनी कार से निकलता है और दूसरे व्यक्ति के कार के बोनट पर जोर से मुक्का मारता है और फिर बोनट पर चढ़कर गाड़ी का फ्रंट का शीशा तोड़ देता है। विवाद होता देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और युवक को बहुत ही समझाने का प्रयास करते हैं पर युवक अपने गुस्से के आगे किसी की भी एक नहीं सुनता। वह सामने वाले व्यक्ति पर चिल्लाते हुए नजर आता है। 

युवक ने बीच सड़क पर खूब हंगामा किया।
Image Source : INDIATVयुवक ने बीच सड़क पर खूब हंगामा किया।

स्क्रैच लगने से गुस्स में लाल होकर हंगामा करने लगा युवक

जैसे-तैसे मामला शांत करवाया जाता है। तब जाकर युवक कहीं शांत होकर अपनी कार में बैठ जाता है। जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक के चलते युवक की कार में पीछे से आ रही कार टच हो जाती है और हल्का सा स्क्रैच आ जाता है। जिसके बाद युवक गुस्से में आ गया और बीच सड़क पर ट्रैफिक में ही हंगामा करना शुरू कर देता है। युवक ने गुस्से में जिस गाड़ी का शीशा तोड़ा, उस चालक ने गाड़ी के अंदर से यह वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें:

Video: हाइवे पर जा रहे वाहन से गिरीं शराब की पेटियां, बीच सड़क पर बोतल लूटने के लिए मची होड़

CSK vs GT; अभी मैच हुआ नहीं कि सोशल मीडिया पर हाइलाइट्स वायरल होने लगे, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।