1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विजय माल्या ने चैत्र नवरात्र की दी बधाई, लोगों ने कहा- Same to u, इंडिया वापस कब आ रहे हो?

विजय माल्या ने चैत्र नवरात्र की दी बधाई, लोगों ने कहा- Same to u, इंडिया वापस कब आ रहे हो?

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 22, 2023 06:35 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 06:35 pm IST

विजय माल्या ने अपने ट्विटर हैंडल से पूरे देशवासियों को चैत्र नवरात्री, चेती चांद, गुड़ी पड़वा और उगाड़ी की शुभकामनाएं दी।

विजय माल्या ने देशवासियों को बधाई दी।- India TV Hindi
विजय माल्या ने देशवासियों को बधाई दी। Image Source : TWITTER

विजय माल्या का नाम सुनते ही सबको पैसे की याद आने लगती है। भारत के लोग अगर विदेश से किसी का लौटने का इंतजार कर रहे हैं तो वह है विजय माल्या। विजय माल्या को देश छोड़े न जाने कितने साल हो गए लेकिन भाई साहब आज तक अपने देश की संस्कृति को नहीं भूले हैं। उन्हें भारत में मनया जाने वाला हर त्योहार याद है और भारतवासियों को भी समय-समय पर याद दिलाते रहते हैं। विजय माल्या हर पर्व के दिन अपने ट्विटर से पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं और देश के लोगों को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं।

विजय माल्या ने ट्वीट कर दी बधाई

आज यानी 22 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है और देश में और भी तीन त्योहार हैं जो मनाए जाते हैं। उन्हें लेकर विजय माल्या ने अपने ट्विटर हैंडल से पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। विजय माल्या ने ट्वीट में एक फोटो पोस्य किया है जिसमें लिखा हुआ है- वन नेशन मेनी सेलिब्रेशन। इसके बाद माल्या ने चैत्र नवरात्री, चेती चांद, गुड़ी पड़वा और उगाड़ी की शुभकामनाएं दी। विजय माल्या के इस ट्वीट को 90 हजार व्यूज मिले हैं।

लोगों ने पूछा- देश कब लौटोगे

विजय माल्या के इस ट्वीट पर लोग बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सुधांशु गौर नाम के एक यूजर ने लिखा- धरती इधर से उधर हो जाए लेकिन अगला बंदा एक भी त्यौहार नहीं भूलता..., वहीं दूसरे यूजर विठ्ठल जगताप ने लिखा- बंदा पैसा लौटना भूल गया, मगर एक भी त्योहार नही भुला! पक्का भारतीय है!! तीसरे ने कमेंट कर विजय माल्या से उसका हाल-चाल और अभी कहां रह रहा है उसके बारे में पूछा। वहीं कुछ लोगों ने विजय माल्या से यह भी पूछा कि वह भारत कब आ रहा है।

ये भी पढ़ें:

AI ने बनाई ट्रंप को गिरफ्तार करते हुए US राष्ट्रपति जो बाइडन की तस्वीर, इंटरनेट पर हो रही वायरल

सबसे बड़े YouTuber की मौत की खबर झूठी, Mr. Beast ने खुद दिया जिंदा होने का सबूत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।