1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खान सर को टक्कर देने के लिए आ गया मास्टर! कोचिंग का वायरल Video कर देगा हैरान, आप भी देखें

खान सर को टक्कर देने के लिए आ गया मास्टर! कोचिंग का वायरल Video कर देगा हैरान, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 02:45 pm IST

एक कोचिंग का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घर की छत पर पढ़ते बच्चों की संख्या देख आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JUST_RAGHVI

हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन सभी चीजों को बड़ी संख्या में लोग देखते भी हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी तमाम पोस्ट आते होंगे और उन्हें आप देखते ही होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी हो जाते हैं। जो वीडियो या फिर फोटो लोगों को सबसे ज्यादा यूनिक लगते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने घर की छत पर कुछ लोगों को पढ़ा रहा है और आप जब उन कुछ बच्चों की संख्या देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। उस टीचर के छत के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक बच्चे ही बच्चे हैं। हर तरफ बच्चे ही नजर आ रहे हैं जिन्हें वो पढ़ा रहा है। बच्चों की संख्या के कारण ही उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब और कहां का है और साथ में यह भी नहीं बताया गया है कि ये टीचर कौन है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Just_Raghvi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'छोटा सा कोचिंग सेंटर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये छोटा है? दूसरे यूजर ने लिखा- गांव में एवरेज कोचिंग। तीसरे यूजर ने लिखा- खान सर को टक्कर देने के लिए आ गया मास्टर। एक अन्य यूजर ने लिखा- महीने का लाख कमाता होगा पक्का।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन से उतरकर लोको पायलट ने कर दिया हैरान करने वाला काम, Video जरा आप भी देखिए

एक्सीडेंट के बाद दोस्तों ने किया ऐसा मजाक कि आपको भी आएगी हंसी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।