Viral Video : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के अजब-गजब फूड कॉम्बिनेशन वाले वीडियो देखे होंगे। ऐसे वीडियो में अक्सर स्ट्रीट वेंडर फूड एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स को भी उल्टी आ जाती है। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हुआ है जिसने फूड एक्सपेरिमेंट की सीमाओं को पार कर दिया है। वीडियो में वेंडर को अंडे वाला सोडा बनाते हुए देखा गया है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thefoodiedhaba नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में व्लॉगर हाथ में दो अंडे लिए एक स्ट्रीट स्टॉल की ओर चलता है। फिर वह दुकानदार से पूछता है कि इन दो अंडों से वह क्या बना सकता है, जिस पर दुकानदार जवाब देता है, "अंडे वाला सोडा।" वेंडर सबसे पहले एक गिलास में दो अंडे तोड़ता है और उन्हें व्हिस्क से फेंटता है। फिर, वह इस मिश्रण को एक प्लास्टिक के गिलास में डालता है और उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े और दूध मिलाता है। विक्रेता व्लॉगर से पेय के लिए उसकी पसंद का स्वाद पूछता है। व्लॉगर जवाब देता है, "कच्चा आम, अगर आपके पास हो तो।" इसके बाद सिलेंडर का उपयोग करके ठंडे पानी में कार्बोनेशन करके सोडा बनाकर वो सोडा को अंडे के मिश्रण में मिलाता है और व्लॉगर को परोसता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर अनगिनत लाइक्स मिले। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में इस फ्यूजन ड्रिंक पर अपने विचार और राय साझा की। कुछ लोगों को यह कॉम्बिनेशन पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, "इससे अच्छा सूर्यवंशम की खीर पी लूं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "खाद्य निरीक्षण विभाग कहां है?" किसी और ने कमेंट किया, "भाई इसे अच्छा तो ऑमलेट बना लेता।" एक और यूजर ने लिखा कि, “एक समय मेरा अपना एक रेस्टोरेंट था। मैं आपको साफ-साफ बता दूं, ये ब्लॉगर अपने पेज/चैनल को लोकप्रिय बनाने के लिए इन दुकानों को अजीबोगरीब चीजें बनाने के लिए मजबूर करते हैं। एक बार एक ब्लॉगर मेरे कैफे में आया और हमें 'च्यवनप्राश शेक' बनाने के लिए मजबूर कर रहा था और दावा कर रहा था कि यह हमारा सबसे ज्यादा बिकने वाला शेक है।” एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, “डायरेक्ट जहर क्यों नहीं खिला देते तुम लोग।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
उबला अंडा छीलने से पहले पटकते क्यों हैं, सपने में भी नहीं सोचा होगा जवाब; अब जान लीजिए
भारत का इकलौता शहर, जहां 'पलंगतोड़' मिठाई खाने के लिए लगती है लाइन; खाते ही मदमस्त हो जाते हैं लोग
न दिल्ली, न मुंबई फिर किस रेलवे स्टेशन के पास हैं 23 प्लेटफॉर्म, यहां चलते-चलते फूलने लगती है सांस