1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने नशा का कुछ ऐसा किया गुणगान कि न पीने वाले लोग भी बोल रहे- अब तो पीना शुरू करना पड़ेगा Guys

शख्स ने नशा का कुछ ऐसा किया गुणगान कि न पीने वाले लोग भी बोल रहे- अब तो पीना शुरू करना पड़ेगा Guys

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 09, 2023 05:25 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 05:25 pm IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर देखने को मिला जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तस्वीर में शराब पीने के फायदे गिनवाते हुए 4 लाइन लिखा गया है। जिसे पढ़कर हर किसी के दिमाग में पीने का ख्याल एक बार जरूर आएगा।

दीवार पर लिखा गया शराब पीने के कई फायदे।- India TV Hindi
दीवार पर लिखा गया शराब पीने के कई फायदे। Image Source : INSTAGRAM

जो लोग नशे के आदी होते हैं वह हर वक्त नशे का ही गुणगान करते रहते हैं। कभी भी वह नशे का नुकसान किसी से नहीं बताते। अगर उनसे कोई कहे कि क्यों नशा कर रहे हो इससे सिर्फ तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का ही नुकसान होगा। ऐसे में ये लोग उल्टा उसी शख्स को नशा करने के हजार फायदे सुना देंगे और उसे भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। फिर या तो आप ऐसे लोगों का साथ छोड़ देंगे या फिर आप भी उनकी संगत में पड़ जाएंगे।

नशे के हजार फायदे गिनवा रहा है ये शख्स

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक शराब की दुकान पर पीने के कई फायदे लिखे हुए। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक शराब की दुकान है जिसमें खड़की के नीचे पीने के लिए चार पंक्तियां लिखी हुई हैं। इन पंक्तियों को कुछ ऐसा लिखा गया है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी शराब पीने के लिए प्रेरित हो उठेंगे। इन पंक्तियों को पढ़ने के बाद आप भले पीना शुरू करें या न करें लेकिन इन्हें लिखने वाले के लिए एक बार ताली तो जरूर बजाएंगे और वाह-वाह भी कहेंगे।

शराब पीने को लेकर 4 पंक्तियां

दीवार पर जो पंक्तियां लिखी हैं वह कुछ ऐसे हैं- दारू से नशा मिलता है, नशे से जुनून, जुनून से मेहनत, मेहनत से पैसा, पैसे से इज्जत मिलती है और इज्जतदार वहीं होता है जो दारू पीता है। अब एक बार आप खुद सोचिए कि इन लाइन्स को पढ़ने के बाद कौन नहीं पीने की सोचने लगेगा। लिखने वाले ने शराब पीने का कुछ ऐसा बखान ही किया है कि कोई भी इन पक्तियों को पढ़ने के बाद अगले दिन से ही शराब का बोतल लेकर बैठ जाएगा।

ये भी पढ़ें:

एक ट्रेन को बनाने में रेलवे कितना खर्च करती है? जानिए बोगी से लेकर इंजन तक का दाम

 

हद है बेशर्मी की; बाप ने बेटी के सामने हाथ जोड़े, नाक तक रगड़ी, फिर भी आशिक संग चली गई लड़की

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।