1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'सुकून' खोजने के लिए महिला ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद, अनोखे अंदाज में मिला रिप्लाई सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

'सुकून' खोजने के लिए महिला ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद, अनोखे अंदाज में मिला रिप्लाई सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 01, 2023 08:39 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 08:39 am IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की ने मुंबई पुलिस से सुकून खोजने के लिए मदद मांगी। मुंबई पुलिस ने भी मजाकिया अंदाज में शानदार रिप्लाई दिया।

प्रतिकात्मक फोटो- India TV Hindi
मुंबई पुलिस Image Source : SOCIAL MEDIA

आप पुलिस स्टेशन कब जाते हैं? जब आपके साथ कोई अपराध हो जाए या फिर आपको कोई कीमती चीज खो जाए, तो इसकी शिकायत के लिए आप पुलिस स्टेशन जाते हैं। और पुलिस से उम्मीद करते हैं कि वे आपकी पूरी मदद करें। मगर कभी आपने किसी ऐसी चीज को खोजने के लिए पुलिस से मदद मांगी है जो दिखाई ही नहीं देती हो। हो गए ना हैरान, लेकिन एक लड़की ने कुछ ऐसा ही किया है। एक लड़की ने एक्स (पहले ट्विटर) पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कुछ अनोखी शिकायत की जो अब वायरल हो रहा है।

लड़की का सुकून खो गया

सोशल मीडिया पर वेदिया आर्य नाम की एक लड़की ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं पुलिस स्टेशन जा रही हूं, सुकून खो गया है मेरा।' इस ट्वीट के साथ उसने मुंबई पुलिस को टैग कर दिया। इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने भी मजेदार रिप्लाई किया। पुलिस ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'हम में से कई लोग 'सुकून' की 'तलाश' में हैं। हमपर आपके इस 'एतबार' की हम प्रशंसा करते हैं और हमें विश्वास है कि आप इसे अपने 'रूह' में पाएंगे। किसी अन्य चीज जो दिखती हो, उसके लिए आप 'बेशक' हमारे पास आ सकती हैं।' मुंबई पुलिस का यह मजेदार ट्वीट सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

लड़की और मुंबई पुलिस दोनों के ट्वीट पर लोगों ने भी जमकर अपना रिप्लाई दिया है। लड़की के ट्वीट पर मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा- तुम्हारे जाते ही पुलिस वालों का खो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- सुकून हमेशा दोस्तों के पास मिलेगा।

मुंबई पुलिस के रिप्लाई पर भी लोगों ने कमेंट्स की बौछार लगा दी। एक यूजर ने लिखा- मैं सोच रहा हूं कि अगर ऐसा ट्वीट एक लड़का करता तो मुंबई पुलिस कैसा रिएक्ट करती। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शायरना जवाब, अल्फाजों से दिल टूटा आशिक लगते हो जनाब।

ये भी पढ़ें-

सचिन के लिए सीमा हैदर ने रखा करवा चौथ का व्रत; कहा- अपने पति की लंबी उम्र के लिए करूंगी कामना, Video Viral

MS Dhoni ने सुनाया बांग्लादेश मैच के दौरान एक मजेदार किस्सा, फैंस ने दिए ये धांसू रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।