1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आप भी पनीर के दीवाने हैं? अगर हां तो बस एक बार यह तस्वीर देख लीजिए, नफरत हो जाएगी

क्या आप भी पनीर के दीवाने हैं? अगर हां तो बस एक बार यह तस्वीर देख लीजिए, नफरत हो जाएगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 31, 2023 12:46 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 12:46 pm IST

पनीर एक ऐसा पदार्थ है जो खाने में सभी को पसंद होता है। इतना ही नहीं इसमें विटामिन और कैल्शियम भी होता है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद रहता है। मगर अभी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा।

Viral- India TV Hindi
इस तस्वीर को देख पनीर से बना लेंगे दूरी Image Source : TWITTER

दीवाली काफी नजदीक है। जब भी यह त्योहार आता है, मार्केट में मिठाइयों, ड्राइ फ्रूट्स और पनीर जैसे प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ जाती है। अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए कई लोग इसमें मिलावट भी करते हैं और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। दीवाली के आते ही ऐसे कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जो लोगों की आंखें खोलने का काम करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक तस्वीर वायरल हो रहा है। तस्वीर पनीर की है, हालांकि इसमें कोई मिलावट नहीं हो रहा है लेकिन गंदगी देखने के बाद आप पनीर से दूरी बना लेंगे।

पनीर की तस्वीर देखें

सोशल मीडिया पर पनीर का एक फोटो काफी वायरल हो रहा है। फोटो में आप देखेंगे कि लकड़ी की एक पटरी पर कुछ पनीर रखे हुए हैं। अब आपको भी पता होगा कि पनीर दूध को फाड़ कर बनाया जाता है तो इसमें थोड़ा पानी रह जाता है। उस पानी को निकालने के लिए उसपर कुछ वजनदार चीज रखकर उसे निकाला जाता है। मगर लुंगी पहना हुआ यह बंदा खुद उस पर बैठ गया है ताकि पनीर से सारा पानी निकल जाए। तस्वीर को देखने के बाद लोग इस बात का शुक्र मना रहे हैं कि अच्छा है उसने बीच में एक पटरा रखा हुआ है। इस तस्वीर को देखने के बाद आपका भी पनीर खाने का मन नहीं करेगा।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @zhr_jafri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- इसे देखने के बाद बिना ब्रांड का पनीर बिल्कुल नहीं खरीदना है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 61 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- घर पर पनीर बनाना ही ठीक है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या पता ब्रांड वाले भी ऐसे ही बनाते होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- घर पर पनीर बनाओ और मजे से खाओ।

ये भी पढ़ें-

बेंगलुरु के लुलु मॉल में बंदे ने की शर्मनाक हरकत, महिला के साथ छेड़छाड़ का Video Viral

MS Dhoni ने सुनाया बांग्लादेश मैच के दौरान एक मजेदार किस्सा, फैंस ने दिए ये धांसू रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।