1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे ही कहा जाता है कटोरा कटिंग, महिला ने जुगाड़ लगाकर काटे बच्चे के बाल, देखें Video

इसे ही कहा जाता है कटोरा कटिंग, महिला ने जुगाड़ लगाकर काटे बच्चे के बाल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 03, 2025 08:50 am IST,  Updated : Jan 03, 2025 08:50 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि कटोरा कटिंग किस कटिंग को कहा जाता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में वो हर इंसान जिसके पास स्मार्ट फोन है, वो आपको सोशल मीडिया साइट्स पर मिल ही जाएगा। कुछ ही लोग ऐसे होंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर फिर भी खुद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रखते हैं। आप शायद उन लोगों में होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अगर ऐसा है तो फिर आप हर दिन वायरल होने वाले फोटो और वीडियो तो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और यह वीडियो मजेदार है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

महिला ने किया गजब का जुगाड़

आमतौर पर जब भी किसी को बाल कटवाने होते हैं तो वो सैलून में जाता है। छोटे बच्चों को भी लोग सैलून ले जाते हैं और वहां बाल कटवाते हैं। मगर एक महिला ने अपने बच्चे के बाल काटने के लिए घर पर ही जुगाड़ कर लिया। एक कार्टून को इस तरह काटा जिससे बच्चे के हाथ, पैर और सिर बाहर निकल सके और फिर उसे उसमें बैठा दिया। इसके बाद उसके सिर पर एक कटोरा रख दिया और फिर ट्रिमर से कटोरे के बाहर के बालों को काटने लगी। इस तरह वो घर पर ही बच्चे के बाल काटती हुई नजर आई। वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि कटोरा कटिंग क्या होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sigma_sad9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नया ट्रिक अनलॉक हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने लाइक भी किया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है।

ये भी पढ़ें-

आपने इस नजरिए से कभी नहीं देखा होगा जनरेशन गैप, फोटो देख हंसी आनी तय है

आपके टूथपेस्ट में नमक है! ऑनलाइन क्लास में लड़की ने पूछा सवाल, फिर जो हुआ आप Video में देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।