आज के समय में फोन हम सभी की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गए हैं। अगर फोन पास में न हो तो लगता है कि कुछ गायब है और ऐसा इस वजह से है क्योंकि आज के समय में फोन के बिना कई सारे काम रुक जाते हैं। किसी का हाल-चाल पूछने से लेकर ऑफिस के काम तक, घर के लिए सामान ऑर्डर करने से लेकर अपना टाइम पास करने तक, हर काम में फोन यूज होता है मगर यही फोन एक कपल के बीच में क्लेश का मामला बन गया। आइए आपको बताते हैं कि फोन के कारण ऐसा क्या होगा।
Related Stories
पत्नी ने पति पर फेंका खौलता हुआ दूध
हिमाचल के मंडी जिले से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में स्थित जमनोल गांव में मंगलवार की रात धर्मपाल और उसकी पत्नी के बीच में मामूली बहस हुई। धर्मपाल का आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी से मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और शांत रहने को कहा था। इससे धर्मपाल की पत्नी नीना अपना आपा खो बैठी और उसने अपने पति के चेहरे पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। धर्मपाल की चीख सुनकर परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।
धर्मपाल ने दर्ज करवाई शिकायत
इस मामले में पुलिस ने बताया कि, 'दंपति के बीच मामूली बहस के बाद यह हिंसक घटना हुई। मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र स्थित जमनोल गांव में मंगलवार रात हुई इस घटना में धर्मपाल मामूली रूप से झुलस गए। उन्होंने अपनी पत्नी नीना के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसने जानबूझकर उन पर खौलता हुआ दूध फेंका।' पुलिस ने आगे यह बताया कि थाने में नीना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें-
मां ने 5 माह के बेटे की सिर कूंच कर की हत्या, रसोई में छिपाया शव
पत्नी, बहू और 4 साल की पोती को दी दर्दनाक मौत, बाहर गया हुआ था बेटा, घर लौटा तो 3 लाशें देख चीख पड़ा