सोशल मीडिया के दौर में रील्स और वायरल वीडियो का क्रेज इस कदर हावी है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भी खतरनाक स्टंट करने से नहीं हिचकते। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर रील बनाते समय संतुलन खो बैठती है और नीचे गिर जाती है।
Related Stories
हाथ फिसला और लड़की गिरी नीचे
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी है और रील बनाने में मशगूल है। वह अपने बालों को लहराते हुए और पोज़ देते हुए वीडियो शूट करवा रही है, जबकि एक अन्य व्यक्ति उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। अचानक उसका हाथ फिसलता है, और वह संतुलन खोकर ट्रेन से नीचे गिर जाती है। सौभाग्य से, ट्रेन की गति कम थी। जिस वजह से उसे कुछ हुआ नहीं। लेकिन यह घटना बेहद खतरनाक थी और बड़ा हादसा हो सकता था। यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @munevvernizam नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जो कथित तौर पर उसी महिला का है।
वीडियो देख भड़के लोग
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने महिला को काफी खरी-खोटी सुनाई। यूजर्स ने महिला की इस हरकत की कड़ी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “रील के लिए अपनी जान दांव पर लगाना बेवकूफी है।” दूसरे ने लिखा- “ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यह दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है।” रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो श्रीलंका के कोलंबो की एक तटीय रेलवे लाइन का बताया जा रहा है, जहां एक विदेशी महिला ने ट्रेन के दरवाजे पर लटककर रील बनाने की कोशिश की थी। ऐसी ही एक और घटना में, एक चीनी पर्यटक भी श्रीलंका में ट्रेन के दरवाजे पर रील बनाते समय पेड़ की टहनी से टकराकर गिर गई थी। सौभाग्य से, वह भी झाड़ियों में गिरने के कारण बच गई।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
VIDEO: बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था शख्स, आगे जो हुआ देख कांप गया लोगों का कलेजा
सिर से लेकर पांव तक लिपटा दिखा छिपकलियों का पूरा कुनबा, Video देख कांप गया लोगों का कलेजा