1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कभी सोचा नहीं होगा कि Delhi Metro में एक दिन यह भी देखने को मिलेगा, देखिए वायरल Video

कभी सोचा नहीं होगा कि Delhi Metro में एक दिन यह भी देखने को मिलेगा, देखिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 07, 2024 11:34 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 11:34 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप मेट्रो में सफर कर रहा है। इस दौरान गाना गाते हुए वो काफी शोर मचा रहे हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : ISTOCK

सोशल मीडिया पर हर दिन वैसे तो कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर वायरल कैटेगरी में आपको सबसे ज्यादा वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही नजर आएंगे। लोग कभी दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं तो कभी कोई महिला दिल्ली मेट्रो में जाकर लोगों से भीख मांगती हुई नजर आती है। दिल्ली मेट्रो जिसे लोगों की सहुलियत के लिए शुरू किया गया था, वहां ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, किसी ने सोचा नहीं होगा। अब जब दिल्ली मेट्रो में दिखने वाले अजीब नजारों की बात शुरू हुई है तो फिर एक नया वीडियो भी आप देख लीजिए जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि एक कोच में कई सारे लड़के-लड़कियां मौजूद हैं। मेट्रो में मौजूद सभी लड़के-लड़कियां एक साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। कभी एक गाना तो कभी दूसरे गाने की चार लाइनें गा रहे हैं। इस कारण वहां इतना शोर मच रहा है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इन लोगों को इस बात की भी चिंता नहीं है कि वहां बच्चे और बुजुर्ग भी सफर कर रहे होंगे जिन्हें इससे परेशानी हो सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर apna_shehar_delhi4 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये गलत है, मेट्रो में इस तरह शोर मचाना। दूसरे यूजर ने लिखा- इंसान बनो रे इंसान, जानवर मत बनो। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है पूरा कॉलेज एक ही मेट्रो में आ गया है।

ये भी पढ़ें-

हजारों मछलियों को अचानक समुद्र के किनारे देखकर लोग हुए हैरान, Video बड़ी तेजी से हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर छाई 'Dark Parle-G' की तस्वीर, इस अंदाज में लोग दे रहे हैं अपना रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।