1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज का भतीजा! शख्स की डेयरिंग देख आप भी रह जाएंगे दंग, Video पर लोगों का आया रिएक्शन

यमराज का भतीजा! शख्स की डेयरिंग देख आप भी रह जाएंगे दंग, Video पर लोगों का आया रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 12, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 06:53 pm IST

साइकिल चलाते हुए एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उसका वीडियो देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे क्योंकि ये एक तरह से मौत को दावत देना ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SIIMPLYMEE1234

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है। हर किसी के पास फोन है तो वो दिन में कुछ समय तो जरूर ही सोशल मीडिया पर बिताते हैं। यहां तक कि अब तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे तक आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगो और वो भी दिन में थोड़ा समय बिताते हैं। आप सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा साइकिल चलाते हुए जा रहा है मगर वो बहुत ही डेयरिंग दिखा रहा है। वो सामने से आती गाड़ियों और बाइक के सामने साइकिल ले जाता है और पास में आने पर कट मारकर अपनी साइकिल को बगल से निकालता है। ऐसा वो एक या फिर दो बार नहीं बल्कि कई बार करता है और हर बार लास्ट समय पर अपनी साइकिल को बगल से निकालता है। यह डेयरिंग मौत को दावत से कम नहीं है और अगर कभी भी टाइमिंग खराब हुई तो कुछ भी हो सकता है। खैर वीडियो में ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यमराज का भतीजा।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे भाई इतना क्या मरने का शौक है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत गलत है। तीसरे यूजर ने लिखा- मरना है क्या इसको जल्दी? चौथे यूजर ने लिखा- ये डरे या न डरे, सामने वाला जरूर डर जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने इसे एडिटेड और कुछ ने इसे AI का वीडियो बोला।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप, पुलिस वाले का Video देख आप भी यही कहेंगे

10 रुपए की सवारी के लिए ई-रिक्शा वाला कुछ भी कर सकता है, अब इसी Video को देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।