1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु अधिकारी का जलवा! 8 प्रस्ताव, आठों में एक ही नाम, अमित शाह ने सौंप दी बंगाल की कमान

शुभेंदु अधिकारी का जलवा! 8 प्रस्ताव, आठों में एक ही नाम, अमित शाह ने सौंप दी बंगाल की कमान

 Published : May 08, 2026 10:30 pm IST,  Updated : May 08, 2026 10:30 pm IST

भले ही ये पहले से तय था कि पश्चिम बंगाल की कमान शुभेन्दु अधिकारी को ही मिलेगी। लेकिन अमित शाह ने इनसाइट स्टोरी बताई कि आखिर उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान क्यों किया।

amit shah suvendu adhikari- India TV Hindi
अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी। Image Source : PTI

शुभेन्दु अधिकारी को आज सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद शुभेन्दु ने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। वहीं, आपको बता दें कि भले ही ये पहले से तय था कि बंगाल की कमान शुभेन्दु अधिकारी को ही मिलेगी। लेकिन उन पर एक ही सवाल था कि वो TMC से बीजेपी में आए हैं और शायद इस वजह से वो सीएम पद की रेस से बाहर हो जाए लेकिन केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इनसाइट स्टोरी बता दी कि आखिर उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान क्यों किया।

शुभेंदु अधिकारी के नाम पर यूं लगी मुहर

अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान करते हुए कहा, ''आज बीजेपी बंगाल विधानसभा के सदस्यों की मीटिंग यहां बुलाई गई है। उस मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे और ओडिशी के सीएम मोहन चरण माझी को केंद्र की ओर की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में भेजा। अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं, सभी में एक ही नाम मिला है। मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।''

अमित शाह ने दिल खोलकर की शुभेंदु अधिकारी की तारीफ

बता दें कि आमतौर पर विधायक दल की मीटिंग में सिर्फ नेता का चुनाव होता है, भाषण नहीं होते लेकिन बीजेपी के लिए बंगाल की जीत ख़ास है। आजादी के बाद, पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी वो भी दो तिहाई से ज़्यादा बहुमत के साथ इसलिए आज अमित शाह जोश में भी दिखे और भावुक भी। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी की दिल खोलकर तारीफ़ की। शुभेंदु को जुझारू, निडर और संघर्षशील नेता बताया। अमित शाह ने कहा कि वो शुभेंन्दु अधिकारी की प्रशासनिक क्षमता को जानते हैं, उन्हें पूरा भरोसा है कि शुभेन्दु अधिकारी बंगाल की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

suvendu adhikari
Image Source : PTIशुभेंदु अधिकारी

एक एक वादा करेंगे पूरा- शुभेंदु अधिकारी

अब कोलकाता में कल शुभेन्दु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन अमित शाह ने शपथग्रहण से पहले ही शुभेन्दु अधिकारी की सरकार को टारगेट दे दिया। अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने बदलाव के भरोसे के साथ बीजेपी को चुना है इसलिए अब बंगाल को भयमुक्त, हिंसामुक्त, घुसपैठियों से मुक्त, टोलाबाजी से मुक्त, करप्शन से मुक्त और भरोसे से युक्त बंगाल बनाना है। शुभेन्दु अधिकारी ने भी वादा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो जो वादे किए हैं, वो एक एक वादा पूरा करेंगे।

शुभेंदु अधिकारी की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने एक बार नहीं 2-2 बार TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया। शुभेंदु अधिकारी की सादगी (कुर्ता-पायजामा, चप्पल) जो बंगाल के लोगों को पसंद है। ग्रामीण वोटर से अच्छा कनेक्शन, संगठन पर मजबूत पकड़ है, यही उन्हें मास लीडर बनाता है।

यह भी पढ़ें-

शुभेंदु अधिकारी: ममता के पूर्व राइट हैंड, अविवाहित ‘हिंदू हृदय सम्राट’ जो संभालने जा रहे बंगाल की सत्ता

बंगाल में भाजपा ने TMC को कहां-कहां पछाड़ा? 2024 लोकसभा चुनाव के बाद कितनी बढ़त मिली, यहां समझें आंकड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।