1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. BSF ने बांग्लादेशी महिला को पश्चिम बंगाल में सीमा के निकट पकड़ा, 20 सालों से मुंबई में रह रही थी

BSF ने बांग्लादेशी महिला को पश्चिम बंगाल में सीमा के निकट पकड़ा, 20 सालों से मुंबई में रह रही थी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 04:19 pm IST

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Bangladeshi 'resident' of Mumbai caught by BSF near border in West Bengal- India TV Hindi
Bangladeshi 'resident' of Mumbai caught by BSF near border in West Bengal Image Source : PTI

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार (21 अगस्त) को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महिला का दावा है कि वह 20 वर्षों से मुंबई में रह रही थीं। इस महिला को उस समय पकड़ा गया, जब वह कथित तस्करों की मदद से पड़ोसी देश से यहां आई थी। उन्होंने बताया कि महिला को गुरुवार को हजारीखाल क्षेत्र से पकड़ा गया। 

NEET, JEE परीक्षाएं क्या दीपावली के बाद होंगी? सुब्रमण्यम स्वामी ने HRD मंत्री से बात करने के बाद PM मोदी को लिखा पत्र

बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश में जेसोर जिले से है। उन्होंने कहा, 'महिला का दावा है कि वह पिछले 20 वर्षों से मुंबई में अपने पति के साथ रह रही थी। वह वहां एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और तस्करों की मदद से अवैध रूप से साल में कम से कम एक बार बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से मिलने जाती है।' उन्होंने बताया कि उसके पास से कई भारतीय पहचान पत्र बरामद किए गए। 

सऊदी अरब से तनाव के बीच इमरान खान की कुर्सी खतरे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।