1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में कांग्रेस ने छीनी 2 सीटें, फरक्का में बीजेपी को पछाड़ी, तो रानीनगर में TMC को दी मात

बंगाल में कांग्रेस ने छीनी 2 सीटें, फरक्का में बीजेपी को पछाड़ी, तो रानीनगर में TMC को दी मात

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 05, 2026 07:53 am IST,  Updated : May 05, 2026 08:13 am IST

बंगाल में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। फरक्का से मोताब शेख और रानीनगर से जुल्फीकार अली को जीत मिली है। पिछले चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

मोताब शेख और जुल्फीकार अली- India TV Hindi
मोताब शेख और जुल्फीकार अली Image Source : ECI.GOV.IN

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बीजेपी ने दो तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रचते हुए ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को उखाड़ फेंका। बीजेपी ने 206 सीटें जीती हैं, जबकि टीएमसी ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इन सबके बीच, कांग्रेस ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस को बंगाल में एक भी सीट नहीं मिली थी।

कांग्रेस ने जिन दो सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें फरक्का और रानीनगर सीट हैं। फरक्का से मोताब शेख को जीत मिली है। उन्होंने 8,193 वोटों के अंतर से बीजेपी के सुनील चौधरी को शिकस्त दी है। सुनील चौधरी को 54857 वोट मिले। तीसरे नंबर पर टीएमसी उम्मीदवार अमिरुल इस्लाम रहे, जिन्हें 47256 वोट मिले।

वहीं, रानीनगर से जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवार का नाम जुल्फीकार अली है। उन्होंने 2701 वोटों के अंतर से टीएमसी उम्मीदवार अब्दुल सौमिक हुसैन को हराया है। जुल्फीकार को 79423 वोट मिले, जबकि सौमिक को 76722 वोट मिले। इस सीट से तीसरे नंबर पर सीपीआईएम उम्मीदवार जमल हुसैन रहे, जिन्हें 48587 वोट मिले।

किसे कितनी सीटें मिलीं?

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 206 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की है। टीएमसी 80 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही, जबकि 1 सीट पर आगे है। कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) को भी 2 सीटें मिलीं। CPI(M) और AISF ने 1-1 सीट जीती। कुल 292 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें BJP का दबदबा साफ दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। फाल्टा में मतदान रद्द होने के कारण 293 निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती हुई है।

ये भी पढ़ें-

'24 घंटे में खत्म हो जाएगी TMC, हिंदुओं के लिए करूंगा काम', सुवेंदु अधिकारी ने वजह भी बताई

ममता बनर्जी को हराना जरूरी था, जनता ने हिंदू विरोधी सरकार को उखाड़ फेंका: शुभेंदु अधिकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।