1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. उमस भरी गर्मी में स्किन हो रही है बहुत ज़्यादा ऑयली? इन टिप्स से तैलीय त्वचा से मिलेगा आसानी से छुटकारा

उमस भरी गर्मी में स्किन हो रही है बहुत ज़्यादा ऑयली? इन टिप्स से तैलीय त्वचा से मिलेगा आसानी से छुटकारा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 04, 2026 10:55 pm IST,  Updated : May 04, 2026 10:57 pm IST

How To Control Oily Skin In Summer: गर्मियों में ऑयली स्किन से चिपचिपाहट और मुंहासे आम हैं, क्योंकि गर्मी और उमस से सीबम बनाते हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आप इन कुछ नुस्खों को आज़माए।

गर्मियों में तैलीय त्वचा को कैसे नियंत्रित करें- India TV Hindi
गर्मियों में तैलीय त्वचा को कैसे नियंत्रित करें Image Source : UNSPLASH

गर्मियों का मौसम ऑइली स्किन वालों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। तेज धूप, पसीना और बढ़ता ऑयल प्रोडक्शन त्वचा को चिपचिपा बना देता है, जिससे पिंपल्स, ओपन पोर्स और डलनेस जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में सही स्किनकेयर रूटीन अपनाकर आप एक्स्ट्रा ऑइल को कंट्रोल कर सकते हैं और त्वचा को फ्रेश व हेल्दी बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में ऑइली स्किन की देखभाल के आसान और असरदार टिप्स।

ऑइली स्किन के लिए अपनाएं ये टिप्स:

  • दिन में दो बार करें क्लींजिंग: गर्मी में अगर आपकी त्वचा भी बहुत जल्दी ऑइली हो रही है तो दिन में दो बार करें क्लींजिंग करें। ऑइली स्किन के लिए चेहरे की सफाई बेहद जरूरी है। माइल्ड और ऑयल-फ्री क्लींजर से दिन में कम से कम दो बार चेहरा धोएं, ताकि गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल हट सके।

  • हफ्ते में 2 बार एक्सफोलिएट करें:  ऑइली स्किन पर डेड स्किन सेल्स जल्दी जमा होती हैं, जिससे चेहरा बेजान दिखने लगता है। एक्सफोलिएशन इन्हें हटाकर नई त्वचा लाता है। डेड स्किन और धूल-मिट्टी हटाने के लिए एक्सफोलिएशन जरूरी है। इससे स्किन स्मूद बनती है और पोर्स क्लॉग होने से बचते हैं।

  • गुलाब जल: गुलाब जल एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। यह स्किन का पीएच बैलेंस करता है, पोर्स को टाइट करता है और चिपचिपाहट कम करने में मदद करता है।

  • माइल्ड मॉइस्चराइजर: ऑइली स्किन को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है। जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं, जो स्किन को बिना चिपचिपाहट के मॉइश्चराइज करता है।

  • सनस्क्रीन लगाना न भूलें: धूप से बचाव के लिए ऑयल-फ्री सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यह स्किन को यूवी किरणों से बचाकर सनबर्न और एजिंग से प्रोटेक्ट करता है।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में भी ऑइली स्किन को कंट्रोल में रख सकते हैं और पा सकते हैं साफ, फ्रेश और ग्लोइंग स्किन। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल